Home Breaking News PM Modi in Chhattisgarh Live: पीएम मोदी ने बस्तर से किया चुनावी शंखनाद, बोले-10 साल में हुई देश की प्रगति

PM Modi in Chhattisgarh Live: पीएम मोदी ने बस्तर से किया चुनावी शंखनाद, बोले-10 साल में हुई देश की प्रगति

0
PM Modi in Chhattisgarh Live: पीएम मोदी ने बस्तर से किया चुनावी शंखनाद, बोले-10 साल में हुई देश की प्रगति

[ad_1]

02:24 PM, 08-Apr-2024

जब तक गरीबी दूर नहीं कर दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा- पीएम

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को गरीबी का मतलब ही नहीं पता। मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक गरीबी दूर नहीं कर दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।   

 

 

02:18 PM, 08-Apr-2024

पीएम मोदी जनसभा को कर रहे हैं संबोधित

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के आमाबाल में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।   

02:15 PM, 08-Apr-2024

सभी वादे पूरे किये जाएंगे- सीएम

सीएम साय ने कहा कि हम सभी वादे पूरे करने की दिशा में काम कर रहे हैं। कुछ वादे पूरे किये जा चुके हैं जो वादे बाकी हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। 

    

 

02:05 PM, 08-Apr-2024

सीएम विष्णुदेव साय जनसभा को संबोधित कर रहे हैं

प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। सीएम ने भारत माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत की है। सीएम साय के बाद पीएम मोदी चुनावी हुंकार भरेंगे।  सीएम ने कहा कि हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े नेता हमारे पीएम हम सबके बीच पधारे हैं। सीएम ने कहा कि हमारी आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के पद पर बैठाने वाले पीएम मोदी आज  हमारे बीच आए हैं ये हमारे लिए सौभााग्य की बात है।

         

 

02:01 PM, 08-Apr-2024

बस्तर से छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद

पीएम मोदी बस्तर से छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। 

 

01:58 PM, 08-Apr-2024

प्रदेश अध्यक्ष जनसभा को कर रहे हैं संबोधित

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, कुछ की देर में पीएम मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान की लोगों से अपील करेंगे।    

01:51 PM, 08-Apr-2024

मंच पर मौजूद पीएम मोदी

छोटे आमाबाल में जनसभा स्थल पर पीएम मोदी पहुंचे चुके हैं। थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे।   

01:46 PM, 08-Apr-2024

अरुण साव जनसभा को संबोधित कर रहे हैं

थोड़ी देर में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे अभी छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।   

01:25 PM, 08-Apr-2024

जगदलपुर पहुंचे पीएम मोदी


जनसभा स्थल की तस्वीरें
– फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बस्तर जिले के अमाबाल में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद रैली में शामिल होने के लिए विशेष विमान से जगदलपुर पहुँच गए हैं। वे अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से जगदलपुर पहुंचे हैं। जगदलपुर एयरपोर्ट से ही वे विशेष हेलीकॉप्टर के जरिये अमाबाल स्थित सभा स्थल के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ ही देर में वे सभा को संबोधित करेंगें। पीएम के दौरे को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल तक जवानों की तैनाती की गई है।

01:17 PM, 08-Apr-2024

आजादी के बाद अस्तित्व में आई बस्तर लोकसभा सीट

आजादी के बाद हुए आम चुनाव से बस्तर सीट अस्तित्व में आई। इस सीट पर अब तक बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार पांच-पांच बार जीत चुके हैं। इस सीट पर जनता पार्टी भी एक बार जीत चुकी है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद चार में से तीन लोकसभा चुनाव बीजेपी जीती है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here