Home Breaking News Politics: एसडीएफ प्रमुख चामलिंग ने एसकेएम के कार्यकर्ताओं पर लगाया धक्का देने का आरोप, जानें क्या है मामला

Politics: एसडीएफ प्रमुख चामलिंग ने एसकेएम के कार्यकर्ताओं पर लगाया धक्का देने का आरोप, जानें क्या है मामला

0
Politics: एसडीएफ प्रमुख चामलिंग ने एसकेएम के कार्यकर्ताओं पर लगाया धक्का देने का आरोप, जानें क्या है मामला

[ad_1]

SDF chief Pawan Chamling alleges that he was pushed by SKM workers in Namchi

पवन कुमार चामलिंग
– फोटो : फाइल

विस्तार


देश में इन दिनों चुनावी सरगर्मी तेज है। देश में लोकसभा चुनावों के साथ ही सिक्किम समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य के नामची जिले में चुनाव प्रचार के दौरान सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के समर्थकों ने उन्हें धक्का दिया था। इतना ही नहीं इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

ये घटना तब हुई जब चामलिंग को नामची बाजार में एसडीएफ के नामची-सिंघीथांग उम्मीदवार बिमल राय के लिए प्रचार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर  सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्ण कुमार राय के लिए प्रचार कर रहे थे। वे भी इसी सीट पर चुनावी मैदान में हैं। इसी दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते देखा गया। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। इसी के बाद चामलिंग ने आरोप लगाया कि एसकेएम कार्यकर्ताओं ने उन्हें धक्का दिया। 

एसडीएफ ने एक बयान में दावा किया कि कुछ महिलाओं सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं को एसकेएम कार्यकर्ताओं ने पीटा। जिसके कारण उन्हें चोटें आई और फिर अस्पताल ले जाया गया। एसडीएफ ने यह भी कहा कि यह घटना दिखाती है कि राज्य में लोकतंत्र की हत्या हो गई है। विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार खतरे में हैं और प्रेम सिंह तमांग के गुंडों द्वारा हर दिन उन पर हमला किया जा रहा है। एसडीएफ पार्टी उनकी आक्रामक और आपराधिक रणनीति की निंदा करती है। 

हालांकि नामची पुलिस ने  इस घटना में किसी भी मारपीट से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पार्टियों के समर्थक एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए थे, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस ने समय पर हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कर दिया।

 आठ संदिग्ध एसकेएम समर्थक गिरफ्तार 

इस बीच, पाकयोंग पुलिस ने रविवार की रात सावनी गांव में एक प्रीतम धमाल के घर पर हमला करने के आरोप में आठ संदिग्ध एसकेएम समर्थकों को गिरफ्तार किया। सभी आठ आरोपियों को रंगपो में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here