[ad_1]
हाइलाइट्स
मयंक यादव साइड स्ट्रेन से परेशान हैं
गुजरात के खिलाफ मैच में सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी कर पाए
फीजियो संग मैदान से बाहर गए
नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के तूफानी गेंदबाज मयंक यादव चोटिल हो गए हैं. मयंक को बगल में खिंचाव है जिसकी वजह से वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर डालने के बाद ग्राउंड से बाहर चले गए. 21 साल का यह तेज गेंदबाज दोबारा गेंदबाजी के लिए नहीं उतर सका. उन्होंने पहले ओवर में 13 रन खर्च किए. इस गेंदबाज को कप्तान केएल राहुल ने पारी का चौथा ओवर सौंपा. वह 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए. वह पूरी तरह लय में नहीं दिखाई दिए. अपना पहला ओवर खत्म करने के बाद मयंक फीजियो के साथ मैदान से बाहर गए.
चोट की वजह से मयंक यादव (Mayank Yadav) दिल्ली की ओर से इस सीजन रणजी ट्रॉफी से भी बाहर रहे थे. मयंक अपने करियर में टखने की चोट और हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान रहे हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के जरिए आईपीएल करियर की शुरुआत की. वह अपनी स्पीड को लेकर रातोंरात सुर्खियों में आ गए. मयंक लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने अपने दूसरे आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में 14 रन देकर 3 विकेट निकाले थे. आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 156. 7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी थी. जो आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद साबित हुई.
मयंक यादव ने 2 मैचों में 6 विकेट लिए
मंयक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 किलोमीटर प्रति घंट की रफ्तार से गेंदबाजी की थी. उन्होंने 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं. मयंक ने अपनी धारदार गेंदबाजी से लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड जीतने में सफल रहे थे. आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई तेज गेंदबाज अपने करियर की शुरुआती 2 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच बना.
कौन हैं मयंक यादव?
मयंक यादव दिल्ली के तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने शनिवार (30 मार्च) को लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया. 21 साल के इस दाएं हाथ यह तेज गेंदबाज इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पूरी लय में नजर नहीं आया. मयंक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 155. 8 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी पंजाब की ओर से खेलने वाले नांद्रे बर्गर के रिकॉर्ड को तोड़ा था. चोट की वजह से मयंक दिल्ली की ओर से इस सीजन घरेलू क्रिकेट में नहीं खेल सके. मयंक ने दिल्ली के सोनेट क्लब से क्रिकेट का ककहरा सीखा.
.
Tags: Gujarat Titans, IPL 2024, Lucknow Super Giants
FIRST PUBLISHED : April 8, 2024, 06:01 IST
[ad_2]
Source link