Home Sports सूर्यकुमार यादव की IPL 2024 में हुई वापसी, 3 लगातार हार के बाद मुंबई जीती

सूर्यकुमार यादव की IPL 2024 में हुई वापसी, 3 लगातार हार के बाद मुंबई जीती

0
सूर्यकुमार यादव की IPL 2024 में हुई वापसी, 3 लगातार हार के बाद मुंबई जीती

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रविवार 7 अप्रैल का दिन मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए दोहरी खुशी लेकर आया. टीम के 3 लगातार हार के बाद टूर्नामेंट में पहली जीत मिली और स्टार खिलाड़ी ने भी चोट के बाद वापसी की. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलने उतरी मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टूर्नामेंट में अंकों का खाता खोला. हालांकि स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव की वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.

यह सीजन अब तक मुंबई की टीम के लिए वैसी नहीं रही जिसकी उम्मीद की जा रही थी. टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पंड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी दी. शुरुआती तीन मैच में टीम की हार से फैंस बेहद निराश हुए लेकिन अब पहली जीत हासिल कर मुंबई जीत की पटरी पर लौटती नजर आ रही है. सबसे अच्छी बात यह है कि मिस्टर 360 कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव ने चोट के बाद पहली बार मैच खेला.

कैसी रही सूर्यकुमार यादव की वापसी
मुंबई इंडियंस के फैंस को टूर्नामेंट की शुरुआत से ही जिस एक खिलाड़ी का बेसब्री से इंतजार था वो लौट आया है. लगातार तीन शुरुआती मुकाबले मिस करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के प्लेइंग इलेवन में वापसी की. हालांकि यह वापसी कुछ खास नहीं रही. 2 बॉल का सामना करने के बाद यह बैटर बिना खाता खोले वापस लौट गया.

4 महीने बाद सूर्या की वापसी

साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने टी20 सीरीज में कप्तानी की थी. इसी दौरे पर वह चोटिल हो गए थे और इसके बाद से ही मैदान से दूर थे. एक छोटी सी सर्जरी के बाद उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी में फिटनेस पर काम किया और अब वह मैदान पर लौट आए हैं.

Tags: IPL 2024, Mumbai indians, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here