Home Sports IPL 2024: लोग 200 की मांग करेंगे…, कोहली के धीमे शतक पर बवाल, बाबर आजम ने स्ट्राइक रेट पर दिया बड़ा बयान

IPL 2024: लोग 200 की मांग करेंगे…, कोहली के धीमे शतक पर बवाल, बाबर आजम ने स्ट्राइक रेट पर दिया बड़ा बयान

0
IPL 2024: लोग 200 की मांग करेंगे…, कोहली के धीमे शतक पर बवाल, बाबर आजम ने स्ट्राइक रेट पर दिया बड़ा बयान

[ad_1]

Virat Kohli Babar Azam: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर काफी चर्चा हो रही है. आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला शतक लगाने के बावजूद कोहली की काफी आलोचना हुई.  विराट ने 72 गेंदों में 113 रन बनाकर नॉटआउट रहे थे. उनके शतक के बावजूद आरसीबी की टीम हार गई थी. आलोचनाओं के बीच विराट को पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का साथ मिला है.

बाबर आजम ने क्या कहा?

बाबर ने बताया कि स्ट्राइक रेट परिस्थितियों के अनुसार बदलती रहती है. एक पॉडकास्ट में स्ट्राइक रेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “देखिए, स्ट्राइक रेट और पारी बनाना, साथ ही मैच जीतना, अलग-अलग मामले हैं. जब आप मैच जीतते हैं, तो दोनों पहलुओं पर ध्यान दिया जाता है. यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें यह समझना होता है कि पहले छह ओवर और उसके बाद के ओवरों में कैसे खेलना है. मैं अपनी क्रिकेट क्षमताओं से अच्छी तरह वाकिफ हूं और जानता हूं कि मुझे क्या करने की जरूरत है. अगर स्थिति इजाजत देती है तो मैं खुलकर खेलूंगा.”

ये भी पढ़ें: टी20 के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट

लोगों की मांग बढ़ती है: बाबर

बाबर ने विराट का नाम लिए बगैर उनका समर्थन किया और बताया कि किसी भी बल्लेबाज के लिए नजरिया एक जैसा नहीं हो सकता है. अगर स्थिति आक्रामक बल्लेबाजी की मांग करती है, तो वह उस तरह खेलने से संकोच नहीं करेगा. स्ट्राइक रेट की बात करें तो बाबर को अपने करियर के दौरान काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने कहा कि उम्मीदें हमेशा बढ़ती रहेंगी. बाबर ने कहा, ”कभी-कभी, यह हैरान करने वाला होता है. आलोचक तर्क देंगे कि जब यह 150 है तो इसे 170 होना चाहिए, और अगर मैं 170 पर खेलता हूं, तो वे 200 की मांग करेंगे. हर खिलाड़ी की अपनी शैली होती है और मैं तुलना करने से बचता हूं.”

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन किसके? ये हैं टॉप-10 बल्लेबाज

कोहली की पारी को बटलर ने किया फीका

कोहली ने 72 गेंदों में 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 113* रन बनाए, लेकिन आरसीबी 20 ओवरों में 183/3 रन ही बना सकी. दूसरी ओर राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 58 गेंदों पर शतक लगाकर टीम को जीत दिला दी. क्रिकेट एक्सपर्ट ने दोनों की पारी की तुलना की और कोहली के शतक को धीमा बताया.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here