Home Sports IPL 2024: शशांक के धमाके से मिली जीत, अब सामने खूंखार बल्लेबाजों की फौज

IPL 2024: शशांक के धमाके से मिली जीत, अब सामने खूंखार बल्लेबाजों की फौज

0
IPL 2024: शशांक के धमाके से मिली जीत, अब सामने खूंखार बल्लेबाजों की फौज

[ad_1]

मुल्लांपुर. इंडियन प्रीमियर लीग में दो लगातार हार के बाद जोरदार वापसी करने वाली पंजाब किंग्स की टीम लय बरकरार रखने उतरेगी. टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद हार और फिर जीत हासिल करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद भी इसी फिराक में होगी. मंगलवार को जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो नजरें जीत हासिल करके अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर टिकी होंगी.

सनराइजर्स और पंजाब दोनों ने चार-चार मैच में समान दो जीत दर्ज की हैं और दो मैच गंवाए हैं. ये दोनों उन चार टीम में शामिल हैं जिनके चार-चार अंक हैं और दोनों की नजरें जीत हासिल करके तालिका में आगे बढ़ने पर लगी हैं. सनराइजर्स की टीम ने अब तक बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है और मौजूदा सत्र में अधिकतर मौकों पर उसके बल्लेबाजों ने प्रभावित किया लेकिन पंजाब की टीम के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता.

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत के दौरान सनराइजर्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया जबकि शुक्रवार को गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी टीम ने छह विकेट की आसान जीत दर्ज की. अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और ऐडन मार्कराम जैसे बल्लेबाजों ने विरोधी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया है और टीम को तेज शुरुआत दिलाई है.

शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन की मौजूदगी में पंजाब के पास भी बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन कप्तान धवन के अलावा अन्य किसी के प्रदर्शन में निरंतरता नजर नहीं आई है. पंजाब को अपने भारतीय खिलाड़ियों प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दोनों टीमों की गेंदबाजी चिंता का विषय है. पंजाब की टीम को डेथ ओवरों में जूझना पड़ा है जबकि सनराइजर्स के गेंदबाज नई गेंद से काफी महंगे साबित हुए हैं. पंजाब के लिए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबादा छह विकेट के साथ उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं लेकिन डेथ ओवरों के विशेषज्ञ अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी टीम के लिए चिंता की बात है. लेग स्पिनर राहुल चाहर काफी महंगे साबित हुए हैं लेकिन हरप्रीत बरार ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है.

Tags: IPL 2024, Pat cummins, Punjab Kings, Shikhar dhawan, Sunrisers Hyderabad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here