[ad_1]
नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में अच्छी शुरुआत के बाद 2 मैच गंवा चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स चोट से परेशान नजर आ रही है. कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सीएसके की प्लेइंग इलेवन में भी भी यह बात साफ-साफ दिखी. सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद बताया कि उनके कम से कम 3 खिलाड़ी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है.
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हम पिछले कुछ मैच हारे हैं, लेकिन हमने भरोसा नहीं खोया है.’ ऋतुराज गायकवाड़ ने प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया, ‘हमें कुछ बदलाव मजबूरी में करने पड़े हैं. मथीशा पथिराणा चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं. दीपक चाहर को भी निगल है. इसके चलते प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान और समीर रिजवी की वापसी हुई है.’
चेन्नई सुपरकिंग्स (प्लेइंग इलेवन): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, समीर रिज़वी, डेरिल मिचेल, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, एम तीक्षणा. इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, मोइन अली, शेख रशीद, मिचेल सैंटनर, सिमरजीत सिंधु.
कोलकाता नाइटराइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती. इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन, सुयश शर्मा, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज .
.
Tags: Chennai super kings, Csk, IPL 2024, KKR
FIRST PUBLISHED : April 8, 2024, 19:14 IST
[ad_2]
Source link