[ad_1]
IPL 2024 Points Table Orange Cap Purple Cap: आईपीएल 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया. सीजन में चेन्नई की यह तीसरी जीत है. उसने लगातार दो हार के क्रम को तोड़ दिया. वहीं, कोलकाता की लगातार तीन जीत का क्रम भी यहां टूट गया. चेन्नई की टीम ने इस सीजन में अपने होमग्राउंड पर लगातार तीसरी जीत हासिल की. उसने एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस को हराया था. चेन्नई को दो हार दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनके होमग्राउंड पर मिली थी.
चेन्नई को फायदा, कोलकाता को नुकसान
इस जीत के साथ ही चेन्नई के खाते में 2 अंक जुड़ गए. उसके अब 5 मैच में 6 अंक हो गए हैं. चेन्नई को इस बड़ी जीत का फायदा नेट रनरेट में हुआ है. उसका नेट रनरेट +0.517 से बढ़कर +0.666 हो गया. दूसरी ओर, कोलकाता की टीम को नेट रनरेट में बड़ा नुकसान हुआ. मैच से पहले उसका नेट रनरेट +2.518 था जो मैच के बाद घटकर +1.528 हो गया.
चौथे स्थान पर चेन्नई बरकरार
चेन्नई की टीम इस जीत के बाद भी अंक तालिका में चौथे स्थान पर ही रही. उसके 6 अंक हो गए, लेकिन सीएसके नेट रनरेट में लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स से आगे नहीं हो पाई. लखनऊ 4 मैच में 3 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है. उसके भी 6 अंक हैं. लखनऊ का नेट रनरेट +0.775 है. कोलकाता हार के बावजूद दूसरे पायदान पर काबिज है. उसके भी 4 मैच में 3 जीत और एक हार के साथ 6 अंक है. राजस्थान रॉयल्स 4 मैच में 4 जीत के साथ पहले स्थान पर है.
पूरा पॉइंट्स टेबल के देखने के लिए यहां क्लिक करें
ऑरेंज कैप की रेस में आगे बढ़े शिवम दुबे
शिवम दुबे ने इस मैच में 18 गेंद पर 28 रन बनाए. वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हो गए हैं. दुबे के 5 मैच में 176 रन हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मामले में आरसीबी के विराट कोहली शीर्ष पर कायम हैं. उनके खाते में 5 मैचों में 316 रन हैं.
ऑरेंज कैप की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
मुस्तफिजूर के सिर सजा पर्पल कैप
चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान को इस मैच में 2 सफलता मिली. वह पर्पल कैप की रेस में अब सबसे आगे हो गए. मुस्तफिजूर के 4 मैच में 9 विकेट हो गए हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया. चहल के खाते में 4 मैचों में 8 विकेट हैं. टॉप-15 में मुस्तफिजूर के अलावा चेन्नई के दूसरे गेंदबाज तुषार देशपांडे हैं. उन्होंने इस मैच में 3 विकेट लेकर खुद को 15वें स्थान पर पहुंचा दिया है.
[ad_2]
Source link