Home Sports Video: पृथ्वी शॉ को जसप्रीत बुमराह ने दिखाई उनकी जगह, मुंह पर लगाया ताला

Video: पृथ्वी शॉ को जसप्रीत बुमराह ने दिखाई उनकी जगह, मुंह पर लगाया ताला

0
Video: पृथ्वी शॉ को जसप्रीत बुमराह ने दिखाई उनकी जगह, मुंह पर लगाया ताला

[ad_1]

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में लगातार तीन हार के बाद पहली जीत नसीब हुई. रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए टीम को यह जीत मिली. इस मुकाबले में ओपनर पृथ्वी शॉ के लिए एक दमदार पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए. मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उनको डग आउट का रास्ता दिखाया और उनको मजबूर होकर जानी पड़ा.

रविवार 7 अप्रैल को वो हुआ जिसका मुंबई इंडियंस के फैंस टूर्नामेंट की शुरुआत से इंतजार कर रहे थे. उनकी टीम को आखिरकार तीन मैच में मिली हार के बाद पहली जीत का स्वाद चखने को मिला. चेन्नई सुपर किंग्स जैसी ताकतवर टीम को हराने वाली दिल्ली कैपिटल्स को हराकर हार्दिक पंड्या ने आईपीएल के नए सीजन में अपनी कप्तानी में पहली जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के 49 और ईशान किशन के 42 रन की अच्छी शुरुआत और रोमारियो शेफर्ड के आखिर में 10 बॉल पर बनाए 39 रन की बदलौत मुंबई ने 5 विकेट पर 234 रन का स्कोर खड़ा किया था.



बुमराह ने पृथ्वी को दिखाया बाहर का रास्ता
मुंबई से मिले 234 रन के जवाब में दिल्ली ने 8 विकेट पर 205 रन बनाए. इसमें ओपनर पृथ्वी शॉ ने 40 बॉल पर 66 रन की पारी खेली. वह टीम के लिए अहम रन जोड़ रहे थे लेकिन जसप्रीत बुमराह की एक बॉल ने उनको बाहर जाने पर मजबूर कर दिया. अपनी घातक यॉर्कर के लिए मशहूर इस गेंदबाज ने फिर एक सटीक बॉल डाली जो बिल्कुल जड़ में थी और फिफ्टी जमा चुके पृथ्वी को पूरी तरह से चित कर दिया. स्टंप उड़ाते हुए उनको वापसी का टिकट थमा दिया.

Tags: IPL 2024, Jasprit Bumrah, Prithvi Shaw



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here