[ad_1]
IPL 2024, LSG vs GT: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ रविवार को खेले गए IPL मैच में अपने तूफानी प्रदर्शन से हर किसी को हैरान कर दिया है. गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में यश ठाकुर की आग उगलती हुई गेंदबाजी देखने को मिली है. यश ठाकुर ने अपनी एक ‘घातक गेंद’ से गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर सनसनी मचा दी.
यश ठाकुर ने डाली IPL की बेहतरीन गेंद!
सोशल मीडिया पर यश ठाकुर की इस खतरनाक गेंद की खूब चर्चा हो रही है, जिस पर उन्होंने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर गुजरात टाइटंस (GT) के खेमे में भगदड़ मचा दी. यश ठाकुर की इस गेंद को देखकर एक बार ऐसा लगा कि ये IPL 2024 की सबसे बेहतरीन गेंद है. यश ठाकुर की इस गेंद के सामने शुभमन गिल के पास कोई भी जवाब नहीं था. यश ठाकुर की इस आग उगलती गेंद ने शुभमन गिल का स्टंप उड़ा दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
(@IPL) April 7, 2024
शुभमन गिल चकमा खा गए
शुभमन गिल 21 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए. दरअसल, हुआ यूं कि गुजरात टाइटंस की पारी के छठे ओवर में यश ठाकुर गेंदबाजी के लिए आए. छठे ओवर की आखिरी गेंद यश ठाकुर ने ऐसी डाली कि शुभमन गिल चकमा खा गए. शुभमन गिल कुछ भी समझ पाते उससे पहले ही बॉल ने स्टंप को उड़ा दिया. बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (58 रन) के अर्धशतक के बाद यश ठाकुर (30 रन देकर पांच विकेट) और अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. एलएसजी ने स्टोइनिस के अर्धशतक के बाद निकोलस पूरन की नाबाद 32 रन की पारी से पांच विकेट पर 163 रन का स्कोर बनाकर गेंदबाजों की बदौलत इस छोटे से लक्ष्य का बचाव भी किया.
यश ठाकुर ने बनाया रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल (19 रन) और साई सुदर्शन (31 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत कराई लेकिन लगातार विकेट गंवाने से टीम 18.5 ओवर में 130 रन पर सिमट गई. यश ठाकुर ने IPL 2024 सीजन और अपने IPL करियर का भी पहला 5 विकेट हॉल लिया है. यश ठाकुर ने 3.5 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट झटके. यश ठाकुर को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया है. यश ठाकुर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज उमरान मलिक और भुवनेश्वर कुमार गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट हॉल ले चुके हैं.
[ad_2]
Source link