Home Sports VIDEO: रवि बिश्नोई ने उड़ते हुए लपका कमाल का कैच, तारीफ में आए कोच, कहा- वो फील्ड पर…

VIDEO: रवि बिश्नोई ने उड़ते हुए लपका कमाल का कैच, तारीफ में आए कोच, कहा- वो फील्ड पर…

0
VIDEO: रवि बिश्नोई ने उड़ते हुए लपका कमाल का कैच, तारीफ में आए कोच, कहा- वो फील्ड पर…

[ad_1]

नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स ने गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बूते ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. लखनऊ की 4 मैचों में यह तीसरी जीत है. लखनऊ के लिए इस मैच में रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने कमाल का कैच पकड़ा. उन्होंने उड़ते हुए केन विलियमसन (Kane Williamson) का शानदार कैच लिया. मैच के बाद टीम के कोच जॉन्टी रोड्स ने बताया कि रवि बिश्नोई मैदान में काफी मेहनत करते हैं.

आईपीएल ने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें जॉन्टी रोड्स के साथ रवि बिश्नोई भी दिखाई दे रहे हैं. रोड्स ने कहा,” रवि बिश्नोई के जैसे खिलाड़ी ने काफी प्रैक्टिस की. उसने प्रैक्टिस का एक भी दिन मिस नहीं किया. अगर हम ग्राउंड पर हैं तो वह हर दिन कैच लेता था. उसने अपनी गेंदबाजी पर भी मेहनत की है. बैटिंग में उतनी नहीं लेकिन ठीक है. लेकिन अगर फील्डिंग की बात आती है तो वह कभी भी डगआउट या ड्रेसिंग रूम में दिखाई नहीं देता है.”

155 km/hr की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला बॉलर चोटिल, पंड्या ने दिया अपडेट, कहा- वो भविष्य में…

रवि बिश्नोई ने कहा,” मैं उतना नहीं सोच रहा था. मैं बस गेंद जब मेरे तरफ आ रही थी तब देख रहा था. मैं दूसरी साइड में गया. लेकिन मैं जंप करने में सफल हो गया. अगर आप ट्राई करने के लिए नहीं जाओगे तो आप नहीं सीख पाओगे. मुझे जो मंत्र दिए गए थे वो मैंने फॉलो किया और कैच के लिए गया.”

उड़ते हुए पकड़ा था कैच
लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई 8वां ओवर करने के लिए आए थे. उन्होंने दूसरी ही गेंद पर केन विलियमसन को पवेलियन भेजा. केन विलियमसन ने बड़ा शॉट मारने के चक्कर में सीधे रवि के हाथों में गेंद थमा दी. रवि बिश्नोई ने उड़ते हुए शानदार कैच लपका. यह आईपीएल 2024 का सबसे बेहतर कैच भी हो सकता है.

Tags: IPL 2024, Jonty Rhodes, Ravi Bishnoi



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here