[ad_1]
CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स अपना 5वां मुकाबला होम ग्राउंड चेपॉक में खेल रही है. जिसके चलते मैदान पीली जर्सी में डूबा नजर आ रहा है. लेकिन चेपॉक में इस बीच केकेआर फैंस भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे. लेकिन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कोलकाता फैंस ने अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं. वीडियो शेयर करते हुए बताया जा रहा है कि ग्राउंड के अधिकारी सीएसके के होम ग्राउंड पर केकेआर के सपोर्ट में बाधा डाल रहे हैं.
बैनर ले जाने से रोका
वायरल वीडियो में केकेआर के फैंस से बैनर, पोस्टर जमा किए जा रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘एमए चिदंबरम स्टेडियम के अधिकारी केकेआर प्रशंसकों को केकेआर के किसी भी पोस्टर, बैनर ले जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं. क्या वे पहले से ही डरे हुए हैं.’ यह देखने के बाद केकेआर टीम के फैन काफी निराश नजर आए और सोशल मीडिया पर इसकी भड़ास निकाल रहे हैं.
(@KkrKaravan) April 8, 2024
केकेआर की खराब शुरुआत
केकेआर के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया. मेजबान टीम के गेंदबाजों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया और आते ही फंदा कस दिया. 100 के स्कोर से पहले ही केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौट गई. लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम की लाज बचा ली. उन्होंने 34 रन की पारी खेली.
मुश्किल में केकेआर
चेन्नई की तरफ से तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाया. दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम कर टीम की कमर तोड़ दी. बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पारी के अंत तक सीएसके का पलड़ा भारी नजर आया. बेहतरीन गेंदबाजी के चलते केकेआर की टीम महज 137 के स्कोर पर सिमट गई.
[ad_2]
Source link