Home Sports टी20 विश्व कप 2024 जरूर खेले 2 खिलाड़ी, पूर्व तेज गेदबाज ने सुझाया नाम

टी20 विश्व कप 2024 जरूर खेले 2 खिलाड़ी, पूर्व तेज गेदबाज ने सुझाया नाम

0
टी20 विश्व कप 2024 जरूर खेले 2 खिलाड़ी, पूर्व तेज गेदबाज ने सुझाया नाम

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग पर भारतीय चयनकर्ताओं की नजर बनी हुई है. इसी महीने के अंत तक टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन होना है. टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाने वालों को इस मेगा आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिल सकता है. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए सोमवार को शिवम दुबे और रिंकू सिंह को अंतिम एकादश में शामिल करने की वकालत की.

दुबे इस आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने 160 से अधिक के स्ट्राइक-रेट से रन बनाये हैं. वेस्टइंडीज में स्पिन की अनुकूल परिस्थितियों में दुबे का योगदान अमूल्य साबित हो सकता है. उनके साथ ही बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू ने अमेरिका और कैरेबियाई देशों में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए मजबूत दावा पेश किया है.



प्रसाद ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने की क्षमता के कारण शिवम दुबे, सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज होने के कारण सूर्या (कुमार यादव) और अपनी असाधारण फिनिशिंग क्षमता के लिए रिंकू सिंह. यह बहुत अच्छा होगा अगर भारत टी20 विश्व कप में इन तीनों को अंतिम एकादश में शामिल करने का कोई रास्ता ढूंढ ले. टीम में विराट (कोहली) और रोहित (शर्मा) की मौजूदगी के कारण इन पांचों के बाद सिर्फ एक विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए जगह बचेगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि यह कैसे होता है.’’

Tags: Rinku Singh, Shivam Dube, T20 World Cup, Venkatesh prasad



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here