Home Sports शशांक-आशुतोष का तूफान… आखिरी 4 ओवर में ठोक दिए 64 रन, पंजाब किंग्स की किस्मत ने फिर भी नहीं दिया साथ

शशांक-आशुतोष का तूफान… आखिरी 4 ओवर में ठोक दिए 64 रन, पंजाब किंग्स की किस्मत ने फिर भी नहीं दिया साथ

0
शशांक-आशुतोष का तूफान… आखिरी 4 ओवर में ठोक दिए 64 रन, पंजाब किंग्स की किस्मत ने फिर भी नहीं दिया साथ

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में एक समय पंजाब किंग्स को जीत के लिए 24 गेंद पर 67 रन बनाने की जरूरत थी और उसके सिर्फ 4 विकेट बाकी थे. सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस अपनी टीम की जीत पक्की मानकर चल रहे थे. लेकिन शशांक सिंह और आशुतोष ने सनराइजर्स के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि खेल पंजाब किंग्स की तरफ झुक गया. शशांक और आशुतोष ने आखिरी 24 गेंद पर 64 रन ठोक दिए. हालांकि, इसके बावजूद वे अपनी टीम को जिता नहीं सके. सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 रन से मैच जीता.

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बैटिंग की. उसकी शुरुआत बेहद खराब रही. अभी पावरप्ले भी खत्म नहीं हुआ था और टीम के टॉप-3 बैटर ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम, अभिषेक शर्मा पैवेलियन लौट चुके थे. महज 39 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही सनराइजर्स को मैदान पर इम्पैक्ट प्लेयर राहुल त्रिपाठी को भी बुलाना पड़ गया. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. राहुल 11 रन बनाकर चलते बने. लेकिन विकेटों के इस पतझड़ के बीच नीतीश कुमार रेड्डी टिके हुए थे. 20 साल के इस बैटर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को वह स्कोर दिया, जिससे टीम जीत सके.

सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 9 विकेट पर 182 रन बनाए. महज 64 रन पर 4 विकेट गंवाने वाली इस टीम को 182 के स्कोर तक नीतीश कुमार रेड्डी ने पहुंचाया. उन्होंने अब्दुल समद (25) और हेनरिक क्लासेन (9) के साथ क्रमश: 50 और 36 रन की साझेदारी की. शाहबाज अहमद ने भी आखिरी ओवरों में 7 गेंद पर 14 रन बनाए.

Tags: IPL 2024, Punjab Kings, Sunrisers Hyderabad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here