[ad_1]
निर्देशक इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ सिनेमाघरों में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर क्यों रिलीज हो रही है, इसे लेकर फिल्म जगत में तमाम तरह के किस्से सुनने को मिलते रहे हैं। लेकिन, बीते रविवार से मुंबई फिल्म जगत में इसके हीरो दिलजीत दोसांझ के बारे में हुए रोचक खुलासों की नई चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं और उनके इस शादी से एक बेटा भी है।
दिलजीत दोसांझ ने हिंदी फिल्म जगत में अपनी ‘बॉय नेक्स्ट डोर’ वाली इमेज बना रखी है। अपने निजी जीवन के बारे में वह ज्यादा बातें भी नहीं करते हैं। उनकी इस गुडी गुडी इमेज पर पानी फेरने का काम किया अंग्रेजी अखबार ‘न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट ने। इस रिपोर्ट के मुताबिक दिलजीत का शादी हो चुकी है और उनकी पत्नी अपने बच्चे के साथ अमेरिका में रहती हैं। इस रिपोर्ट में दिलजीत को जानने वाले लोगों के हवाले से और भी कई दिलचस्प खुलासे किए गए हैं।
बताते हैं कि साल 1984 में पैदा हुए दिलजीत दोसांझ का बचपन काफी उलझनों भरा रहा है। उनके पिता बलबीर सिंह पंजाब रोडवेज में बस ड्राइवर थे और हॉकी खेलने के बहुत शौकीन रहे। दिलजीत को संगीत का शौक बचपन से ही लग गया था हालांकि उनके पिता को शायद ये पसंद नहीं था। बलबीर सिंह ने अपने बेटे को अपने भाई के पास पढ़ने लिखने के लिए भेज दिया और ये बात दिलजीत को पसंद नहीं आई। हाल ही में एक इंटरव्यू में दिलजीत ने इस बात का खुलासा भी किया कि इसके चलते बाप-बेटे के रिश्तों में तल्खी भी आग गई थी।
Sylvester Stallone: सिल्वेस्टर पर ‘तुलसा किंग’ के कलाकारों का अपमान करने का आरोप, कास्टिंग एजेंसी ने छोड़ शो
[ad_2]
Source link