[ad_1]
Ravindra Jadeja Cricket Thalapathy: चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने बॉलिंग और फील्डिंग दोनों में कमाल दिखाया. जडेजा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग में 2 कैच भी लपके. मैच के दौरान जडेजा ने आईपीएल करियर में अपने 100 कैच भी पूरे कर लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा जडेजा को एक नया नाम भी मिला है.
जडेजा को कहा जाएगा ‘क्रिकेट थलापति’
चेपॉक स्टेडियम में मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान कमेंटेटर हर्षा भोगले ने जडेजा से पूछा, ”क्या सीएसके फ्रेंचाइजी और प्रशंसकों ने उन्हें कोई उपाधि दी है, जैसे महेंद्र सिंह धोनी को ‘थाला’ (लीडर) और सुरेश रैना को ‘चिन्ना थाला’ (डेप्युटी लीडर) कहा जाता है?” जब जडेजा को बताया गया कि ‘क्रिकेट थलापति’ कुछ प्रशंसकों द्वारा प्रस्तावित निकनेम है तो उन्होंने कहा कि धोनी और रैना के विपरीत उन्हें अभी भी कोई नाम नहीं दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Watch: ‘बिजली कड़क रही है, इंद्रदेव खुश हो गए..’, धोनी की एंट्री पर सिद्धू ने कमेंट्री से जीता दिल, वीडियो वायरल
जडेजा के नए नाम को सीएसके ने किया वेरिफाई
जडेजा ने हर्षा भोगले से कहा, “मुझे उम्मीद है कि वे मुझे एक उपाधि देंगे क्योंकि अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है.” अब चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस पर अपना फैसला सुना दिया है. सीएसके ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”क्रिकेट थलापति वेरिफाई हुआ..” जडेजा ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल में 15वीं बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता है. वह सबसे ज्यादा बार इस पुरस्कार को जीतने वाले खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली.
#CSKvKKR #WhistlePodu #Yellove
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 8, 2024
ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा ने कर ली महेंद्र सिंह धोनी के महारिकॉर्ड की बराबरी
पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर चेन्नई
कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद चेन्नई की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है. उसके 5 मैच में अब 6 अंक हो गए हैं. चेन्नई का नेट रनरेट इस मैच में जीत के बाद बेहतर हुआ है. उसका नेट रनरेट +0.517 से बढ़कर +0.666 हो गया. दूसरी ओर, कोलकाता की टीम को नेट रनरेट में बड़ा नुकसान हुआ. मैच से पहले उसका नेट रनरेट +2.518 था जो मैच के बाद घटकर +1.528 हो गया.
[ad_2]
Source link