Home Breaking News Lok Sabha: कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल भाजपा में शामिल; डिप्टी CM दीया कुमारी ने कांग्रेस को बताया कोरोना

Lok Sabha: कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल भाजपा में शामिल; डिप्टी CM दीया कुमारी ने कांग्रेस को बताया कोरोना

0
Lok Sabha: कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल भाजपा में शामिल; डिप्टी CM दीया कुमारी ने कांग्रेस को बताया कोरोना

[ad_1]

Lok Sabha 2024: Congress candidate Sitaram Aggarwal joins BJP; Diya Kumari said targets Congress

भाजपा नेता दीया कुमारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में कांग्रेस नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। एक के बाद एक बड़े नेता कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा के कमल को थाम रहे हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को कांग्रेस को जयपुर में बड़ा झटका लगा है। विद्याधर नगर से कांग्रेस के दो बार प्रत्याशी रहे सीताराम अग्रवाल ने कई पार्षदों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी और ओंकार सिंह लखावत ने सीताराम अग्रवाल के साथ आए तीन सौ से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस दौरान सीताराम अग्रवाल ने कहा कि सुबह का भूला शाम को घर आ गया है, हालांकि आने में 10 साल लगे। लेकिन अब पीएम मोदी के 400 पार के नारे को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि जिस तरह से कोरोना से मुक्ति मिली है, वैसे ही जल्दी राजस्थान में कांग्रेस से भी मुक्ति मिलेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here