[ad_1]
08:10 AM, 09-Apr-2024
पीएम मोदी ने अपने वादे पूरे नहीं किए: गहलोत
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ‘देश में जिस तरह की स्थिति पैदा हुई है, वह काफी चिंताजनक है। कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र सामने रखा है, जिसमें ‘पांच न्याय’ गारंटी (युवा, महिलाएं, किसान, श्रमिक और वंचित वर्ग) की बात की गई है। हम उन सभी को लागू करेंगे। पीएम मोदी द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं।’
08:09 AM, 09-Apr-2024
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आज यानी नौ अप्रैल को मैं अरुणाचल प्रदेश में रहूंगा। अरुणाचल प्रदेश पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के नामसाई में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं।’
08:08 AM, 09-Apr-2024
आज पीलीभीत में चुनावी सभा को संबोधित करें पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीलीभीत से भाजपा ने वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। प्रधानमंत्री तराई के इस जिले से आसपास की लोकसभा सीटों का भी चुनावी गणित साधेंगे। पीलीभीत के आसपास वाली सीटों में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर व धौरहरा सीटें शामिल हैं।
08:07 AM, 09-Apr-2024
Lok Sabha Election 2024 Live: PM मोदी यूपी तो राजनाथ अरुणाचल में भरेंगे हुंकार; गहलोत ने केंद्र सरकार को घेरा
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।
[ad_2]
Source link