Home Breaking News ‘PM मोदी का धन्यवाद’: हमास के हमले में बचे इस्राइली शख्स ने जताया भारत का आभार, कहा- दोनों देश सच्चे दोस्त

‘PM मोदी का धन्यवाद’: हमास के हमले में बचे इस्राइली शख्स ने जताया भारत का आभार, कहा- दोनों देश सच्चे दोस्त

0
‘PM मोदी का धन्यवाद’: हमास के हमले में बचे इस्राइली शख्स ने जताया भारत का आभार, कहा- दोनों देश सच्चे दोस्त

[ad_1]

Hamas-Israel war: hamas Survivor Says India Is Israel's True Friend

इस्राइल-हमास युद्ध।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


हमास और इस्राइल के बीच कई माह से युद्ध जारी है। इसे रुकवाने के लिए हर कोई कोशिश कर रहा है, लेकिन फिर भी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, सात अक्तूबर के हमले में जिंदा बचे मोरान नाम के शख्स ने भारत और उसके लोगों की तारीफ की है। दरअसल, उसने चुनौतीपूर्ण समय में भारत द्वारा समर्थन दिए जाने के लिए सराहना की है। 

भारत इस्राइल का सच्चा दोस्त

मोरन ने कहा, ‘सात अक्तूबर से पहले और उसके बाद भी मैं भारतीय समर्थन को लगातार देख रहा हूं। इस समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे मीडिया को धन्यवाद। हम जानते हैं कि भारत इस्राइल का सच्चा दोस्त है।’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि यह सिर्फ भारत सरकार नहीं है। भारत के लोगों का भी धन्यवाद, जो हमेशा से हमारे अच्छे दोस्त रहे हैं और बने रहेंगे।’

हमारी आवाज हर जगह नहीं हो सकती

इस्राइल का वैश्विक स्तर पर पक्ष रखने में भारत की मुख्य भूमिका को स्वीकारते हुए मोरान ने कहा कि हमारी आवाज हर जगह नहीं हो सकती। हम जानते हैं कि भारतीय लोग हमारी जरूरत की हर चीज का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने भारत के अटूट समर्थन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार के साथ लोगों का भी बहुत-बहुत धन्यवाद।

आतंकवाद के खिलाफ मजबूत रहा भारत

भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन का कहना है कि भारत काफी पहले से ही आतंकवाद के खिलाफ मजबूत रहा है। उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर को हमास द्वारा हमला किए जाने के बाद से इस्राइल भारत सरकार के समर्थन की सराहना करता रहा है। इससे कुछ महीने पहले भी गिलोन ने कहा था कि हमास से संघर्ष के बीच इस्राइल को भारतीय लोगों से अविश्वसनीय समर्थन मिला है।

सात अक्तूबर को हमास ने किया था हमला

बता दें, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। सात अक्तूबर से लेकर अब तक 30 हजार से अधिक लोगों की इस संघर्ष में मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के बाद इस्राइली सेना भी कार्रवाई करते हुए बिना रुके हमले कर रही है। इस्राइल ने गाजा में जमीन, हवाई, समुद्र समेत सभी यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here