Home Breaking News Road Accident: नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप; चालक समेत आठ लोगों की मौत

Road Accident: नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप; चालक समेत आठ लोगों की मौत

0
Road Accident: नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप; चालक समेत आठ लोगों की मौत

[ad_1]

Nainital Accident: Eight people died after pickup fell into 200 meter deep ditch in Betalghat nainital

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नैनीताल के पास बेतालघाट क्षेत्र के मल्ला गांव ऊंचाकोट मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे एक पिकअप के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में चालक की भी मौत हो गई है। वाहन में सवार दो नेपाली मजदूरों की हालात गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि सोमवार देर रात पिकअप के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन में चालक राजेंद्र कुमार (42) पुत्र हरिराम निवासी ओडाबासकोट के अलावा नौ नैपाली मजदूर सवार थे।

ये पढ़ें- Ramnagar: गर्जिया मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्रसाद की सभी दुकानें जलकर राख; पलभर में हर तरफ मच गई चीख-पुकार

सभी क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का काम खत्म करने के बाद वापस लौटने की तैयारी में थे तभी यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले नेपाली मजदूरों के नाम और उनके घर का पता अभी नहीं चला है। घायलों के होश में आने के बाद ही कुछ जानकारी हासिल हो सकेगी। फिलहाल पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुटी है लेकिन अंधेरा होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here