[ad_1]
SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2024 की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही है. सीजन के बीच में ही हैदराबाद की टीम को झटका लगा, इंजरी के चलते अनुभवी स्पिनर वानिंदु हसरंगा सीजन से बाहर हुए. हसरंगा को बांग्लादेश-श्रीलंका के सीरीज के बीच एड़ी की समस्या हुई थी. जिसके चलते वे अब आईपीएल 2024 से बाहर हो चुके हैं. हैदराबाद की टीम ने 22 साल के लेग स्पिनर विजयकांत व्यासकांत को टीम में शामिल किया है.
हसरंगा पर खर्च किए थे 1.5 करोड़ रुपये
आईपीएल 2024 के ऑक्शन में हैदराबाद की टीम ने वानिंदु हसरंगा पर दांव खेला था. हसरंगा टीम के लिए भारतीय पिचों पर ट्रंप कार्ड साबित हो सकते थे. हैदराबाद ने उनपर 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए. लेकिन इंजरी उनके सामने दीवार बन गई. अब श्रीलंका के युवा स्पिनर विजयकांत व्यासकांत को 50 लाख के बेस प्राइज के साथ हैदराबाद ने अपने खेमें में शामिल किया. पंजाब किंग्स के खिलाफ 5वें मुकाबले से पहले टीम ने हसरंगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है.
2023 में विजयकांत ने किया था डेब्यू
विजयकांत 2023 में श्रीलंका के लिए टी20 फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने अभी तक एक ही टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है. उन्होंने हाल ही में आईएल टी20 टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी को आकर्षित किया. विजयकांत ने 4 मुकाबलों में कुल 8 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में विजयकांत अपनी छाप छोड़ चुके हैं. अब देखना होगा कि आईपीएल में वे किस मुकाबले में प्लेइंग-XI का हिस्सा बनते हैं.
SRH खेलेगी 5वां मुकाबला
आईपीएल 2024 में हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम ने आईपीएल इतिहास का सर्वाधिक स्कोर खड़ा कर मुंबई को धूल चटाई थी. अभी तक हैदराबाद की टीम ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 में टीम को जीत मिली है जबकि दो मुकाबले गंवाने पड़े. अब पंजाब के खिलाफ हैदराबाद की टीम अपना 5वां मुकाबला खेल रही है.
[ad_2]
Source link