[ad_1]
Rishabh Pant: ऋषभ पंत, एक ऐसा खिलाड़ी जिसने 25 साल की उम्र में ही लाखों फैंस के दिलों पर राज किया. लेकिन 2023 में पंत की जिंदगी में एक ऐसा बुरा दौर आया कि वह लगभग डेढ़ साल के लिए क्रिकेट से दूर हो गए. IPL 2024 में वापसी करने वाले पंत जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में दिखने वाले हैं. 17वें सीजन में पंत देर से आए लेकिन दुरुस्त आए, शुरुआती दो मुकाबलों में पंत बड़ा स्कोर नहीं कर सके. लेकिन उन्होंने आईपीएल के तीसरे और चौथे मुकाबले में शानदार हाफ सेंचुरी ठोकी.
टी20 वर्ल्ड कप में हो सकती है एंट्री
ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर 2022 में खेला था. साल के अंत में वे कार हादसे का शिकार हुए और 2024 आईपीएल में उन्होंने वापसी की. अब क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड में जोड़ा जा सकता है. आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत ने केकेआर और सीएसके के खिलाफ 51 और 55 रन की पारियों को अंजाम दिया.
फैंस ने पंत को किया मिस
ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को यादगार टेस्ट सीरीज जिताई थी. उन्होंने लंबे प्रारूप में टीम इंडिया की तरफ से एक के बाद एक ऐतिहासिक पारियां खेली. फैंस ने पंत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिस किया. ऑस्ट्रेलिया ने लंदन की पिच पर भारत को मात देकर खिताबी जीत दर्ज की. लेकिन 2024 बॉर्डर गावस्कर सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप में पंत को एक्शन में देखने के लिए फैंस बेताब हैं.
क्या है विराट पर अपडेट?
विराट कोहली जिन्हें टीम इंडिया की रीढ़ कहें तो गलत नहीं होगा. लेकिन हाल ही में एक खबर चर्चा में थी जिसमें बताया गया था कि यूएसए में विराट की टेक्निक काम नहीं आएगी. ऐसे में सेलेक्टर्स उनकी तरफ नहीं देख रहे हैं. लेकिन आईपीएल 2024 में विराट ने बल्लेबाजी से धूम मचा दी. आईपीएल 2024 में विराट अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का टीम इंडिया में होना लगभग तय है. हालांकि, शिवम दुबे, मयंक यादव जैसे खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सेलेक्टर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
[ad_2]
Source link