Home Breaking News USA: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, बीते महीने लापता हुए मोहम्मद अब्दुल अरफात का शव मिला

USA: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, बीते महीने लापता हुए मोहम्मद अब्दुल अरफात का शव मिला

0
USA: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, बीते महीने लापता हुए मोहम्मद अब्दुल अरफात का शव मिला

[ad_1]

indian missing student mohammad abdul arfath found dead in us

पुलिस जांच में जुटी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत का मामला सामने आया है। दरअसल बीते महीने लापता हुए भारतीय छात्र मोहम्मद अब्दुल अरफात का शव मिला है। मोहम्मद अब्दुल अरफात का शव अमेरिका के क्लीवलैंड से बरामद हुआ है। एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है, जब किसी भारतीय छात्र की अमेरिका में मौत हुई है। मोहम्मद अब्दुल अरफात भारत के हैदराबाद के नचारम का निवासी था और वह बीते साल मई में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स की पढ़ाई करने अमेरिका आया था। 

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मोहम्मद अरफात की मौत पर दुख जताया। महावाणिज्य दूतावास ने लिखा कि ‘इस बात से बेहद व्यथित हैं कि मोहम्मद अब्दुल अरफात, जिन्हें तलाशा जा रहा था, वह क्लीवलैंड ओहियो में मृत मिले हैं। अरफात के परिवार के प्रति संवेदनाएं।’ महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि वह स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में हैं ताकि मौत की जांच की जा सके। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here