[ad_1]

सपा का घोषणा पत्र जारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि
समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया पेज से सुझाव मांगे थे। इन्हीं सुझाव के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया।
सोशल मीडिया पर सभी ने हमें अपने सुझाव दिए। सभी को संकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता का मांगपत्र हमारा अधिकार है। सपा के घोषणा पत्र में लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा और मनरेगा मजदूरी समेत कई बड़े वादे किए गए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि ”हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को ‘जनता का मांग पत्र – हमारा अधिकार’ नाम दिया है। इस विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं- संविधान की रक्षा का अधिकार, रक्षा का अधिकार लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार, और सामाजिक न्याय का अधिकार, देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। देश की जाति जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं। बेरोजगारी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। गांव में 90 फीसदी तक बेरोजगारी है। उत्तर प्रदेश का हाल और खराब है। सरकार आरक्षण नहीं देना चाहती, इसीलिए नौकरी नहीं देना चाहती। भाजपा ने प्रदेश में जान बूझकर कर पेपर लीक कराए हैं।
[ad_2]
Source link