Home Breaking News Lok Sabha Election 2024 Live: आज फिर महाराष्ट्र-तमिलनाडु में पीएम मोदी; एनसीपी शरद गुट की एक और सूची जारी

Lok Sabha Election 2024 Live: आज फिर महाराष्ट्र-तमिलनाडु में पीएम मोदी; एनसीपी शरद गुट की एक और सूची जारी

0
Lok Sabha Election 2024 Live: आज फिर महाराष्ट्र-तमिलनाडु में पीएम मोदी; एनसीपी शरद गुट की एक और सूची जारी

[ad_1]

10:21 AM, 10-Apr-2024

तरनजीत सिंह संधू को ‘Y+’ श्रेणी का सीआरपीएफ सुरक्षा कवर

केंद्र सरकार ने पूर्व राजनयिक और भाजपा नेता तरनजीत सिंह संधू को ‘Y+’ श्रेणी का सीआरपीएफ सुरक्षा कवर प्रदान किया है।

09:46 AM, 10-Apr-2024

पीएम मोदी तमिलनाडु में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तमिलनाडु में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। राज्य में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने हैं। पीएम एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में वेल्लोर और मेट्टुपालयम (कोयंबटूर) में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई और सहयोगी पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) की सौम्या अंबुमणि शामिल हैं। अन्नामलाई कोयंबटूर से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं पीएमके अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. अंबुमणि रामदास की पत्नी सौम्या धर्मपुरी से चुनाव लड़ रही हैं।

09:45 AM, 10-Apr-2024

एनसीपी शरद गुट ने घोषित किए उम्मीदवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अब तक नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। महा युति में शरद पवार की पार्टी को 10 सीटें मिली हैं।

08:44 AM, 10-Apr-2024

कर्नाटक के मंगलूरु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी आगामी रविवार को कर्नाटक के मंगलूरु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश महासचिव और विधायक वी. सुनील कुमार ने बताया कि राज्य में 26 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान को गति देने के लिए मोदी 14 अप्रैल को मंगलूरु पहुंचेंगे और यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कर्नाटक की 28 में से 14 लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है।

08:43 AM, 10-Apr-2024

आज फिर महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी

बीते दिन छत्तीसगढ़ के बस्तर, महाराष्ट्र के चंद्रपुर में चुनावी रैलियों और दक्षिण में तमिलनाडु में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को शिवसेना के समर्थन में रामटेक निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली के लिए नागपुर जाएंगे। यहां से एकनाथ शिंदे गुट ने राजू परवे को उम्मीदवार बनाया है।

08:39 AM, 10-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024 Live: आज फिर महाराष्ट्र-तमिलनाडु में पीएम मोदी; एनसीपी शरद गुट की एक और सूची जारी

Lok Sabha Election Live News in Hindi: देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने हैं। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। अंतिम और सातवें चरण के लिए मतदान एक जून को होगा। मतगणना चार जून को होगी। आइए पढ़ते हैं पल-पल की अपडेट्स सिर्फ अमर उजाला पर…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here