[ad_1]
IPL 2024 RR vs GT: आईपीएल के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हुईं. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस समय पर नहीं हो सका. टॉस शाम 7 बजे होना था, लेकिन बारिश ने खलल डाला. इस कारण 25 मिनट की देरी से टॉस हुआ. राजस्थान के खिलाफ गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
मजेदार मीम्स हुए वायरल
टॉस में देरी की वजह जानने के लिए फैंस ने सोशल मीडिया का रुख किया. वहां उन्हें जब असली वजह की जानकारी मिली तो उन्होंने मजेदार मीम्स शेयर किए. राजस्थान फ्रेंचाइजी ने इस मामले में सबका नेतृत्व किया. राजस्थान रॉयल्स के एडमिन ने एक्स पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के सबसे मशहूर कैरेक्टर ‘जेठालाल’ का मीम शेयर किया. जेठालाल टॉस का इंतजार कर रहा है और बीच में बारिश आ गई. फ्रेंचाइजी के पोस्ट के नीचे फैंस ने जेठालाल के मीम्स की लाइन लगा दी.
Toss update… pic.twitter.com/kTLJzBcw6S
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 10, 2024
ये भी पढ़ें: Nitish Reddy: क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ी थी नौकरी…आइडल हैं विराट, रोचक है फ्यूचर सुपरस्टार की कहानी
राजस्थान और गुजरात की स्थिति
राजस्थान को 4 मैच में लगातार 4 जीत मिली है. उसने लखनऊ सुपर जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया है. दूसरी ओर, गुजरात को 5 मैच में सिर्फ 2 जीत मिली है. उसने मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है. दोनों जीत गुजरात को होमग्राउंड पर मिली है. उसे चेन्नई सुपरकिंग्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार मिली है.
Admin is a huge JETHA fan pic.twitter.com/XebhZNQfCM
— Rakshit Shah – DUNKI (@rshah2611) April 10, 2024
@rajasthanroyals pic.twitter.com/GN2RMhc9u3
— PoojaKashyap (@PoojaMe121) April 10, 2024
— IPL Scoop (@Ipl_scoop) April 10, 2024
mast pakoda bana k khao ab pic.twitter.com/OsC7KVUXPN
— (@NakaliDuniya) April 10, 2024
Players to rain:- pic.twitter.com/N5MfUojBOw
— Avi (@avi_natani) April 10, 2024
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ कैसा है मोहम्मद आमिर का रिकॉर्ड?
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में राजस्थान और गुजरात की टीमें छठी बार आमने-सामने हुईं. इससे पहले दोनों के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं. गुजरात का पलड़ा भारी रहा है. उसने 4 मैच अपने नाम किए हैं. राजस्थान को सिर्फ एक जीत मिली है. गुजरात ने 2022 आईपीएल के फाइनल में राजस्थान को हराया था.
[ad_2]
Source link