Home Sports SRH vs PBKS: हैदराबाद से मिली हार का धवन ने किसे ठहराया कसूरवार? दो खिलाड़ियों का बार-बार लिया नाम

SRH vs PBKS: हैदराबाद से मिली हार का धवन ने किसे ठहराया कसूरवार? दो खिलाड़ियों का बार-बार लिया नाम

0
SRH vs PBKS: हैदराबाद से मिली हार का धवन ने किसे ठहराया कसूरवार? दो खिलाड़ियों का बार-बार लिया नाम

[ad_1]

Shikhar Dhawan Statement: पंजाब किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला खेला गया. पूरे 40 ओवर तक चले इस रोमांचक मैच में जीत हैदराबाद की टीम को मिली. पंजाब किंग्स को सीजन की तीसरी हार झेलनी पड़ी है. हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन निराश दिखे. उन्होंने टीम की गलतियों पर बयान दिया. साथ ही धवन ने आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह की बल्लेबाजी की तारीफ भी की. धवन इस मैच में खुद भी कुछ खास रन नहीं बना सके.

मैच के बाद क्या बोले धवन?

धवन ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि शशांक और आशुतोष ने शानदार पारी खेली. हमने उन्हें अच्छे स्कोर तक रोक दिया, लेकिन हम पहले 6 ओवरों का फायदा नहीं उठा सके. 3 विकेट खो दिए और यहीं हम पिछड़ गए और अंत में हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. आखिरी गेंद पर हमने एक कैच छोड़ा, हम उन्हें 10-15 कम रन तक रोक सकते थे, लेकिन बल्लेबाजी ने हमें निराश किया.’ 

शशांक-आशुतोष की तारीफ की

धवन ने शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की शानदार बैटिंग की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘युवाओं को इस तरह की निरंतरता (शशांक और आशुतोष पर) के साथ देखना बहुत अच्छा है. हमेशा उम्मीद थी कि वे मैच खत्म कर सकते हैं, लेकिन हम इतने करीब पहुंच गए. इससे हमें आगे होने वाले मैचों के लिए आत्मविश्वास मिलेगा, लेकिन हमें आगे बेहतर प्रदर्शन करना होगा.’ बता दें कि इस मैच में आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. शशांक ने 25 गेंदों में 46 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि आशुतोष ने 15 गेंदों में 33 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली.

जीत के बाद कमिंस ने दिया बयान 

हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने जीत के कहा, ‘अच्छा मैच था. उन्होंने शुरुआत में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. हमने 180 तक पहुंचने के लिए अच्छा किया. डिफेंड करने के लिए बहुत अच्छा किया, लेकिन काफी करीब आ गए थे. इम्पैक्ट प्लेयर की खूबसूरती यह है कि आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आपकी बल्लेबाजी में गहराई है. मैच को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश की. शुरुआत में यह मुश्किल था. उन्होंने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की. 150 या 160 रन के साथ आप संभवतः दस में से नौ मैच हार जाएंगे. हम जानते थे कि नई गेंद अहम होने वाली है. हम 180 रन बनाकर काफी खुश थे.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here