Home Sports SRH vs PBKS: 6 गेंद.. 29 रन की जरूरत, आशुतोष-शशांक की पावर हिटिंग; थ्रिलर मूवी से कम नहीं था आखिरी ओवर

SRH vs PBKS: 6 गेंद.. 29 रन की जरूरत, आशुतोष-शशांक की पावर हिटिंग; थ्रिलर मूवी से कम नहीं था आखिरी ओवर

0
SRH vs PBKS: 6 गेंद.. 29 रन की जरूरत, आशुतोष-शशांक की पावर हिटिंग; थ्रिलर मूवी से कम नहीं था आखिरी ओवर

[ad_1]

PBKS vs SRH Last Over: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2024 के 23वें मुकाबले में 2 रन से हार का सामना कराया. इस मैच का आखिरी ओवर किसी थ्रिलर मूवी से कम नहीं था. हैदराबाद को 6 गेंदों में 29 रन डिफेंड करने थे. बावजूद इसके पंजाब के आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए फैंस और हैदराबाद टीम  की धड़कनें बढ़ा दी थी. आखिरी ओवर जयदेव उनादकट ने फेंका. पंजाब किंग्स की यह 5 मैचों में यह तीसरी हार है, जबकि हैदराबाद को 5 मैचों में तीसरी जीत मिली है.

आखिरी ओवर में बढ़ीं फैंस की धड़कनें

 पंजाब किंग्स की यह मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 29 रन की दरकार थी. पिछले मैच के हीरो रहे शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा क्रीज पर थे. गेंदबाजी के लिए तैयार था जयदेव उनादकट. ओवर की पहली गेंद पर आशुतोष ने जबरदस्त सिक्स ठोक दिया. अगली दो गेंदें वाइड रहीं. ओवर की दूसरी लीगल डिलीवरी पर फिर आसुतोष ने हवाई फायर करते हुए छक्के लगाया. तीसरी और चौथी गेंद पर दोनों बल्लेबाज 2-2 रन दौड़े. अब आखिरी दो गेंदें बची थीं और रन चाहिए थे 11. अगली गेंद फिर वाइड हुई. 5वीं बॉल पर आशुतोष ने सिंगल लिया. यहां पर हैदराबाद के फैंस ने कुछ राहत की सांस ली, क्योंकि आखिरी गेंद पर पंजाब को 9 रन बनाने थे. सिक्स भी लग जाए तो भी पंजाब नहीं जीत सकता. हुआ भी ऐसा ही, ओवर में पहली बार स्ट्राइक पर आए शशांक ने छक्का तो लगाया लेकिन टीम जीत से दूर रह गई.

SRH के लिए सबसे करीबी जीत (रनों के लिहाज से)

2 रन vs पंजाब किंग्स मुल्लांपुर 2024 (इसी मैच में)
3 रन vs मुंबई इंडियंस मुंबई 2022
4 रन vs दिल्ली कैपिटल्स दुबई 2014
4 रन vs राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स वाइजैग 2016
4 रन vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अबू धाबी 2021

पंजाब किंग्स के लिए सबसे करीबी हार (रनों के लिहाज से)

1 रन vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मोहाली 2016
2 रन vs कोलकाता नाइटराइडर्स अबू धाबी 2020
2 रन vs राजस्थान रॉयल्स दुबई 2021
2 रन vs सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लांपुर 2024 (इसी मैच में)

IPL 2024 पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा पॉइंट्स नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स  4 4 0 0 0 8 +1.120
कोलकाता नाइटराइडर्स 4 3 1 0 0 6 +1.528
लखनऊ सुपर जायंट्स 4 3 1 0 0 6 +0.775
चेन्नई सुपर किंग्स 5 3 2 0 0 6 +0.666
सनराइजर्स हैदराबाद 5 3 2 0 0 6 +0.344
पंजाब किंग्स 5 2 3 0 0 4 -0.196
गुजरात टाइटंस 5 2 3 0 0 4 -0.797
मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 0 2 -0.704
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 1 4 0 0 2 -0.843
दिल्ली कैपिटल्स 5 1 4 0 0 2 -1.370

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here