Home Breaking News UP: रणनीति या दबाव… सपा लगातार बदल रही उम्मीदवार, पश्चिम यूपी की इन सीटों पर बदले जा चुके हैं प्रत्याशी

UP: रणनीति या दबाव… सपा लगातार बदल रही उम्मीदवार, पश्चिम यूपी की इन सीटों पर बदले जा चुके हैं प्रत्याशी

0
UP: रणनीति या दबाव… सपा लगातार बदल रही उम्मीदवार, पश्चिम यूपी की इन सीटों पर बदले जा चुके हैं प्रत्याशी

[ad_1]

UP Lok Sabha Election 2024 SP Candidates for Bijnor, Meerut, Budaun and Moradabad Lok Sabha of have changed

UP Lok Sabha Election 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सपा बार-बार उम्मीदवार बदल रही है। इसके पीछे सपा की कोई रणनीति है या किसी दबाव में ऐसा किया जा रहा है। ये कहना तो अभी मुश्किल है लेकिन सपा के इस कदम से दूसरे दल भी दोबारा गुण भाग करने को मजबूर हो गए हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ और बदायूं में प्रत्याशी बदले जा चुके हैं। 

बदायूं और मेरठ में दो-दो बार प्रत्याशी बदले जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में सपा 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और रालोद से गठबंधन में लड़ी थी। तब सपा को पूरे प्रदेश पांच सीटें मिली थी और बसपा 10 सीटे जीते में सफल हुई थी जबकि रालोद खाता भी नहीं खोल पाई थी। 

इस रालोद का भाजपा से गठबंधन हुआ और बसपा अकेली ही मैदान में उतारी है। जबकि सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस को सपा ने उत्तर प्रदेश में 17 सीटें दी हैं। सपा पश्चिम उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ और बदायूं की सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल चुकी है। 

मुरादाबाद में पहले डॉ. एसटी हसन को प्रत्याशी बनाया गया था। इसके बाद उनका टिकट काटकर रुचि वीरा को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार दिया था। सपा के बार बार प्रत्याशी बदलने से दूसरे दल भी नए समीकरण के हिसाब से तैयारियों में जुट रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here