[ad_1]
RR vs GT IPL 2024: युजवेंद्र चहल, टीम इंडिया का वो फिरकी मास्टर जिसके सामने बड़े-बडे़ बल्लेबाज नतमस्तक नजर आए हैं. चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. आईपीएल 2024 में वे गुजरात के खिलाफ अपना 150वां मुकाबला खेलने उतरे हैं. जिसके लिए उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने उन्हें वीडियो के जरिए बधाई दी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. युजवेंद्र चहल आईपीएल में 200 विकेट के करीब भी हैं.
मुझे आप पर गर्व है- धनश्री वर्मा
धनश्री ने चहल की उपलब्धि पर वीडियो में कहा, ‘युजी, आज आपके 150वें मुकाबले के लिए बधाई हो. मैं पहले भी कह चुकी हूं और फिर कह रही हूं, आपको बधाई हो, हमें आप पर बहुत गर्व है. आपने जिस तरह से सालों से अपनी पुरानी टीमों के लिए योगदान दिया और अब राजस्थान के लिए, यह शानदार है. आप जिस तरह से अपना गेम खेलते हैं हमें गर्व है. आप हमेशा शानदार अंदाज में कमबैक करते हैं, हम सभी आपसे प्यार करते हैं. जब मैच प्रेशर में रहता है तो आप वह गेंदबाज होते हैं जो विकेट निकालकर देते हैं. हम सब हमेशा आपको सपोर्ट करेंगे. मैं आपकी सबसे बड़ी चीयरलीडर हूं. मैं हमेशा आपको 100 प्रतिशत सपोर्ट करती रहूंगी. आगे बढ़ते रहिए और आज के मैच को इंजॉय कीजिए. 150वां आईपीएल मुकाबला, यह बहुत बड़ी बात है, इंजॉय करो.’
(@rajasthanroyals) April 10, 2024
200 विकेट के करीब चहल
युजवेंद्र चहल ने अभी तक 149 आईपीएल मुकाबलों में कुल 195 विकेट झटके हैं. यदि गुजरात के खिलाफ चहल पंजा खोलते हैं तो आईपीएल में 200 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे. चहल ने अभी तक पिछले 4 मैच में 8 विकेट अपने नाम किए हैं. मुंबई के खिलाफ मैच में चहल ने शानदार गेंदबाजी की थी और 3 विकेट अपने नाम किए थे.
विजय रथ पर सवार राजस्थान
जयपुर में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया. गुजरात ने बेहतरीन शुरुआत की, लेकिन संजू सैमसन और युवा रियान पराग ने अपनी बल्लेबाजी से गुजरात की धज्जियां उड़ा दी. अब देखना होगा कि गेंदबाजी से राजस्थान की टीम फंदा कसने में कामयाब हो पाती है या नहीं.
[ad_2]
Source link