Home Sports ये लोग मेरे व्यवहार से नाराज हो गए… विराट की किस हरकत से गुस्सा हैं फैंस, गंभीर से जुड़ा मामला

ये लोग मेरे व्यवहार से नाराज हो गए… विराट की किस हरकत से गुस्सा हैं फैंस, गंभीर से जुड़ा मामला

0
ये लोग मेरे व्यवहार से नाराज हो गए… विराट की किस हरकत से गुस्सा हैं फैंस, गंभीर से जुड़ा मामला

[ad_1]

नई दिल्ली. पिछले साल आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के दौरान गौतम गंभीर और विराट कोहली आपस में उलझे तो इसकी मुख्‍य वजह नवीन उल हक बने थे. नवीन और अमित मिश्रा के बैटिंग के दौरान उनका विराट कोहली से विवाद हो गया था. लेकिन इस साल दोनों ही खिलाड़ी एक साथ नजर आए. इस साल लखनऊ-आरसीबी के बीच हुए तीसरे मैच मे गंभीर और विराट गले मिलते दिखे. इसपर कोहली ने अपना रिएक्शन दिया.

आरसीबी का तीसरा मैच लखनऊ के खिलाफ हुआ था. मैच के बाद विराट कोहली और गंभीर गले मिलते दिखाई दिए थे. यह दृश्य कुछ फैंस को पसंद नहीं आया था. क्योंकि वे इनकी राइवलरी को देखना पसंद करते हैं. विराट कोहली एक वीडियो में कह रहे हैं,” ये लोग मेरे व्यवहार से नाराज हो गए हैं. नवीन उल हक के साथ जो मैंने झप्पी डाल दी. उस दिन गौती भाई ने आके मेरे को झप्पी दी. तो मतलब तुम्हारा मसाला खत्म हो गया तो अब. बच्चे थोड़ी है अब हम यार.

रोमन रेंस या जॉन सीना नहीं, ये है WWE का सबसे अमीर सुपरस्टार, रिंग में अंडरटेकर को भी हराया

आईपीएल 2023 में विराट कोहली से झड़प के बाद से ही अफ़गानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक काफी चर्चा में रहते हैं. वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट कर विराट कोहली पर निशाना साधने की कोशिश करते थे. लेकिन नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच अब सब कुछ सही है. दोनों ने भारत- अफगानिस्तान के बीच हुए विश्व कप मैच में मामला भी सेटल किया. उन्होंने कहा कि मेरे और विराट कोहली के बीच पर्सनल जैसा कुछ नहीं था. जो हुआ मैदान पर हुआ.

Tags: Gautam gambhir, IPL 2024, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here