Home Breaking News Election 2024 : पप्पू यादव के ऑफिस में छापेमारी, ये सामान जब्त; पूर्व सांसद बोले- मुझे परेशान किया जा रहा

Election 2024 : पप्पू यादव के ऑफिस में छापेमारी, ये सामान जब्त; पूर्व सांसद बोले- मुझे परेशान किया जा रहा

0
Election 2024 : पप्पू यादव के ऑफिस में छापेमारी, ये सामान जब्त; पूर्व सांसद बोले- मुझे परेशान किया जा रहा

[ad_1]

Bihar news: Raid in Pappu Yadav's office, Bihar Police, Purnia Police; Lok Sabha candidate

निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


पूर्णिया लोक सभा सीट एक बार फिर चर्चा में हैं। चर्चा का कारण यह है कि पूर्णिया लोक सभा से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रधान कार्यालय में अचानक पुलिस पहुंचकर कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने कार्यालय में पहुंचकर बिना परमिशन के बाजा रहे डीजे गाड़ी को जब्त कर थाना ले गई। यह कार्रवाई  हाट थाना की पुलिस ने की है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के आदेश पर की गई हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने परेशान करने का आरोप लगाया हैं। पप्पू यादव ने कहा कि जिस डीजे गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया है उस डीजे गाड़ी का परमिशन लिया गया था, लेकिन उसके बाद भी गाड़ी को जब्त कर लिया गया हैं।

परेशान किया जा रहा है, जान का है खतरा 

पप्पू यादव ने कहा पहले उनकी सिक्योरिटी छीनी गई और अब उन्हें परेशान किया जा रहा है।  उनके जान को खतरा है। जिस दिन वह कांग्रेस ज्वाइन किए थे, उसी दिन उनकी सुरक्षा हटा ली गई थी।वहीं, सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना परमिशन की गाड़ी सजाई जा रही है। प्रचार गाड़ियों की इसकी जांच में एक गाड़ी अवैध पाई गई है, जिसके बाद एक गाड़ी को जब्त किया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here