[ad_1]

हमास के कब्जे में नामा लेवी (इनसेट में) और उनकी मां ()
– फोटो : ani-अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम एशिया में बीते छह महीने से अधिक समय से हिंसक संघर्ष जारी है। 7 अक्तूबर, 2023 को हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर ताबड़तोड़ हमले किए। हमले में हजारों लोगों की नृशंस हत्या हुई। हमले के दौरान हमास ने सैकड़ों लोगों का अपहरण भी किया। इन अपहृतों में एक 10 साल की किशोरी नामा लेवी भी शामिल है। नाम की मां आयलेट लेवी शचर ने बताया, ‘मेरी बेटी 19 साल की है, उसे 7 अक्तूबर को गाजा पट्टी के पास दक्षिणी इस्राइल में हुए आतंकवादी हमले के दौरान अगवा कर लिया गया था।
#WATCH | Tel Aviv, Israel: Ayelet Levy Shachar, mother of Naama Levy who was kidnapped by Hamas terrorists on 7th October, says “My daughter is 19 years old, she was kidnapped on October 7th during the terror attack in the South of Israel near the Gaza strip. We saw the video of… pic.twitter.com/oqZQKCFTnP
— ANI (@ANI) April 11, 2024
नामा लेवी की मां ने बताया, ‘हमने हमले की अगली सुबह नामा के अपहरण का वीडियो देखा। हम जानते हैं कि वह हमास के कब्जे में है। घायल है, लेकिन अभी भी जीवित है।’ मां आयलेट लेवी शचर के मुताबिक हमले के 6 महीने बीत चुके हैं। जबसे उनकी बेटी हमास के आतंकियों के कब्जे में है।
[ad_2]
Source link