[ad_1]
जर्मनी में एक मॉडर्न आर्ट गैलरी (modern art gallery) ने एक कर्मचारी को यह पता चलने के बाद नौकरी से निकाल दिया कि उसने अपनी पेंटिंग एक एग्जीबिशन में लगा दी थी.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक 51 वर्षीय शख्स ने म्यूनिख (Munich) के पिनाकोथेक डेर मॉडर्न (Pinakothek der Moderne) में अपनी पेंटिंग लगाने के लिए एक दीवार में दो छेद किए थे.
स्थानीय मीडिया ने बताया कि उस व्यक्ति ने कलात्मक सफलता हासिल करने की उम्मीद में यह स्टंट किया था.
यह गैलरी यूरोप की सबसे बड़ी आधुनिक कला गैलरी में से एक है और इसमें पाब्लो पिकासो, मैक्स अर्न्स्ट और साल्वाडोर डाली सहित अन्य की कृतियां शामिल हैं.
पेंटिंग ज्यादा समय तक टंगी नहीं रही
गैलरी के एक प्रवक्ता ने कहा कि पेटिंग बहुत लंबे समय तक एग्जीबिशन में नहीं लगी रही. टाइन नेहलर ने जर्मन अखबार स्यूडडॉयचे ज़ीतुंग को बताया, ‘पर्यवेक्षकों ने तुरंत इस तरह की चीज़ को नोटिस किया.’ उन्होंने यह भी कहा कि पेंटिंग कलाकार को वापस कर दी गई.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पेंटिंग लगाने वाला शख्स टेक्नीकल स्विरस टीम का कर्मचारी था और खुद को एक फ्रीलांस आर्टिस्ट बताता था. उनकी पेंटिंग का माप 23 इंच गुणा 47 इंच (60 गुणा 120 सेंटीमीटर) थी और इसे एक खाली कॉरिडोर में लटका दिया गया था. उसको काम से निकाल दिया गया है और गैलरी में आने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है.
जर्मनी के दूसरे शहर में भी घटी थी ऐसी ही एक घटना
कुछ महीने पहले जर्मन शहर बॉन में भी ऐसी ही घटना घटी थी. कर्मचारी बुंडेस्कुन्स्टल में एक एग्जीबिशन को समेट रहे थे जब उन्होंने देखा कि जनता के एक सदस्य द्वारा प्रदर्शन के लिए एक अतिरिक्त पेंटिंग लगाई गई थी.
गैलरी ने एक्स, पूर्व में ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘हमें लगता है कि यह मजाकिया है और हम कलाकार को जानना चाहते हैं. इसलिए संपर्क करें! कोई परेशानी नहीं है.’ बाद में संबंधित कलाकार ने संपर्क करके बताया कि पेंटिंग उसकी है.
डैनाई इमैनौइलिडिस ने कहा कि वह हमेशा से अपनी एक पेंटिंग को प्रदर्शनी में रखना चाहती थीं.
.
[ad_2]
Source link