Home Sports GT vs RR: राशिद खान ने बताया जीत का मंत्र, कहा- मेरा और राहुल तेवतिया का टारगेट…

GT vs RR: राशिद खान ने बताया जीत का मंत्र, कहा- मेरा और राहुल तेवतिया का टारगेट…

0
GT vs RR: राशिद खान ने बताया जीत का मंत्र, कहा- मेरा और राहुल तेवतिया का टारगेट…

[ad_1]

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को आईपीएल के मौजूदा सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा है. लीग के 24वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने उसे आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हरा दिया. राजस्थान की 5 मैचों में यह पहली हार थी. जीत के हीरो राशिद खान (Rashid Khan) रहे. राशिद को मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी नवाजा गया. राशिद ने जीत के बाद जीत का मंत्र बताया.

राशिद खान ने मैच के बाद कहा,” मुझे लगता है कि ये माइंडसेट बन जाता है कि हम चेज कर सकते हैं. हम उस टोटल तक पहुंच सकते हैं. ये सब उसी के बारे में हैं और आप जानते हैं कि हमने पिछले कुछ समय में ऐसा कई बार किया है और अब ये हमारी आदत बन गई है. बस विश्वास की बात होती है. पिछले दो सीजन में हमने अंतिम के तीन ओवर में कई मैच जीते हैं.”

रोमन रेंस या जॉन सीना नहीं, ये है WWE का सबसे अमीर सुपरस्टार, रिंग में अंडरटेकर को भी हराया

राशिद ने आगे कहा, ” ये कहीं से भी नामुमकिन नहीं है. बस माइंडसेट सही होना चाहिए. मैं और राहुल तेवतिया यही डिसकस कर रहे थे कि हमें बस एक, दो या फिर तीन बड़े शॉट्स चाहिए उसके बाद हमारे लिए जीतना आसान हो जाएगा.” बता दें कि राशिद खान ने राजस्थान के खिलाफ मैच में 11 गेंदों में 24 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके भी लगाए.

गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 ओवर में 18 रन दिए और एक विकेट भी लिया. कप्तान शुभमन गिल ने 72 और साई सुदर्शन ने 35 रन बनाकर पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. गुजरात को आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी. राशिद खान ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई.

Tags: IPL 2024, Rahul Tewatia, Rashid khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here