Home Sports IPL 2024: एक अटपटा फैसला… और RR ने गंवाया जीता हुआ मैच, सैमसन ने मारी अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी!

IPL 2024: एक अटपटा फैसला… और RR ने गंवाया जीता हुआ मैच, सैमसन ने मारी अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी!

0
IPL 2024: एक अटपटा फैसला… और RR ने गंवाया जीता हुआ मैच, सैमसन ने मारी अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी!

[ad_1]

IPL 2024, RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स (RR) को बुधवार को खेले गए IPL मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने 3 विकेट से हरा दिया. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच के आखिरी 2 ओवरों में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के जबड़े से जीत छीन ली. एक समय इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम का पलड़ा भारी था और उसकी जीत लगभग तय नजर आ रही थी, लेकिन संजू सैमसन का एक फैसला उनकी ही टीम पर भारी पड़ गया.

संजू सैमसन ने लिया अटपटा फैसला  

राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच में एक ऐसा अटपटा फैसला लिया, जो हर किसी की समझ से परे था. संजू सैमसन के इस फैसले की वजह से राजस्थान रॉयल्स (RR) ने जीता हुआ मैच गंवा दिया. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए थे. अब यहां से गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 18 गेंदों में 42 रनों की जरूरत थी. इसी दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने एक बड़ी चूक हो गई.  

सैमसन ने मारी अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी!

संजू सैमसन ने आखिरी के तीन ओवरों में खतरनाक तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को गेंदबाजी के लिए नहीं उतारा. ट्रेंट बोल्ट वही गेंदबाज हैं जिन्होंने पावरप्ले में दो ओवर के दौरान कंजूस गेंदबाजी की थी. ट्रेंट बोल्ट ने दो ओवर में सिर्फ 8 रन ही दिए थे. ट्रेंट बोल्ट के दो ओवर बाकी थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने आवेश खान और कुलदीप सेन पर भरोसा दिखाया. संजू सैमसन ने ट्रेंट बोल्ट से गेंदबाजी नहीं करवाई. आवेश खान और कुलदीप सेन पर भरोसा कर संजू सैमसन ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया है.

RR ने गंवाया जीता हुआ मैच

राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से तेज गेंदबाज कुलदीप सेन मैच के 19वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए. राहुल तेवतिया और राशिद खान ने कुलदीप सेन के इस ओवर में 20 रन लूट लिए. गुजरात टाइटंस (GT) को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन बनाने थे. स्ट्राइक पर राशिद खान मौजूद थे. राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से आखिरी ओवर आवेश खान ने फेंका. आवेश खान के इस ओवर में गुजरात टाइटंस (GT) ने 17 रन बटोर लिए. राशिद खान ने आखिरी ओवर में राहुल तेवतिया के रन आउट होने के बावजूद आवेश खान पर तीन चौके जड़कर गुजरात टाइटंस (GT) को जीत दिला दी. गुजरात टाइटंस (GT) ने इस तरह एक हारा हुआ मैच जीत लिया. संजू सैमसन ने अगर ट्रेंट बोल्ट से 2 ओवर करवाए होते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. बता दें कि गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रायल्स को 3 विकेट से हराकर उसके लगातार चार जीत के क्रम को तोड़ दिया. राजस्थान रायल्स के 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने राशिद (नाबाद 24) और तेवतिया (22 रन) के बीच सातवें विकेट की 14 गेंद में 36 रन की साझेदारी से 20 ओवर में सात विकेट पर 199 रन बनाकर जीत दर्ज की.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here