Home Sports IPL 2024: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, विकेटकीपर बैटर टूर्नामेंट से बाहर, RCB से मुकाबला आज

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, विकेटकीपर बैटर टूर्नामेंट से बाहर, RCB से मुकाबला आज

0
IPL 2024: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, विकेटकीपर बैटर टूर्नामेंट से बाहर, RCB से मुकाबला आज

[ad_1]

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से मुकाबले से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम में बड़ा बदलाव हो गया है. मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बैटर विष्णु विनोद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने विष्णु विनोद की जगह हार्विक देसाई को अपनी टीम में शामिल कर लिया है.

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से मुकाबला होना है. यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक-एक मैच जीत सकी हैं. बेंगलुरू की टीम पॉइंट टेबल में नौवें और मुंबई 10वें नंबर पर है.

5 क्रिकेटर, जिन्होंने जीता लोकसभा चुनाव, इस बार भी चुनावी मैदान पर ऑलराउंडर, जीत चुका है वर्ल्ड कप

पॉइंट टेबल में सबसे नीचे चल रही मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बैटर विष्णु विनोद बांह में चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं. मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह सौराष्ट्र के विकेटकीपर हार्विक देसाई को शामिल कर लिया है.

24 साल के हार्विक देसाई 2018 में अंडर19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं. उनके नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक हैं.

Tags: IPL 2024, Mumbai indians

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here