Home Sports IPL 2024 RCB vs MI: बेंगलुरू ने मुंबई से मुकाबले में बदली प्लेइंग XI, दिग्गज बाहर, जानें किसे मिला मौका

IPL 2024 RCB vs MI: बेंगलुरू ने मुंबई से मुकाबले में बदली प्लेइंग XI, दिग्गज बाहर, जानें किसे मिला मौका

0
IPL 2024 RCB vs MI: बेंगलुरू ने मुंबई से मुकाबले में बदली प्लेइंग XI, दिग्गज बाहर, जानें किसे मिला मौका

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस का मुकाबला हो रहा है. मेजबान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. यह मुकाबला मुंबई और बेंगलुरू दोनों ही टीमों के लिए ही बेहद महत्वपूर्ण है. मुंबई और बेंगलुरू की टीमें इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक-एक मैच जीत सकी हैं और पॉइंट टेबल में क्रमश: आठवें और नौवें नंबर पर हैं. आरसीबी के लिए विल जैक्स इस मैच से आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं.

फाफ डू प्लेसी की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का आईपीएल 2024 में अब तक खराब प्रदर्शन रहा है. आरसीबी अपने 5 में से 4 मैच हार चुकी है. इसी कारण उसे प्लेइंग इलेवन को लेकर कड़ा फैसला लेना पड़ा है. उसने प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए हैं. आरसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है. उनकी जगह विल जैक्स को मौका दिया गया है. महिपाल लोमरोर और विजयकुमार विशक की भी वापसी हो गई है.

बुरी तरह थक गया हूं, इसलिए आईपीएल नहीं.. वर्ल्ड कप में खेलने को बेताब, स्टार स्पिनर का कबूलनामा

मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच खेल हैं. उसे एक मैच में जीत मिली है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. उसने पीयूष चावला की जगह श्रेयस गोपाल को मौका दिया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपली, विजयकुमार विशक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल.

Tags: IPL 2024, Mumbai indians, Rcb, Rohit sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here