Home Sports MI vs RCB: तो क्या टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक की जगह पक्की? चौके-छक्के जड़ रहे DK की रोहित ने ले ली मौज

MI vs RCB: तो क्या टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक की जगह पक्की? चौके-छक्के जड़ रहे DK की रोहित ने ले ली मौज

0
MI vs RCB: तो क्या टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक की जगह पक्की? चौके-छक्के जड़ रहे DK की रोहित ने ले ली मौज

[ad_1]

MI vs RCB: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मजेदार मुकाबला देखने को मिला. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया. विराट कोहली 3 रन पर आउट होते ही आरसीबी फैंस के दिल टूट गए. लेकिन कप्तान फाफ डु प्लेसी ने मोर्चा संभाले रखा. डु प्लेसी के विकेट के बाद भारतीय बल्लेबाजी दिनेश कार्तिक ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और ताबड़तोड़ फिफ्टी ठोकी. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर रोहित शर्मा ने कार्तिक की मौज ले ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. 

शाबाश डीके वर्ल्ड कप खेलना है- रोहित शर्मा

दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के स्कोर को बूस्ट करने का काम किया है. आईपीएल 2024 में कार्तिक बेहतरीन बल्लेबाजी करते नजर आए. मुंबई की सभी शक्तियां दिनेश कार्तिक के सामने फेल नजर आई. उन्होंने महज 23 गेंद में 4 गगनचुंबी छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन की नाबाद पारी खेली. इस बीच रोहित शर्मा ने उनके मजे लिए और उनकी आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई. रोहित ने हंसते हुए दिनेश कार्तिक से कहा, ‘शाबाश डीके, वर्ल्ड कप खेलना है अभी वर्ल्ड कप.’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

2 साल से नहीं हुई टीम इंडिया में वापसी

दिनेश कार्तिक टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का हिस्सा थे. लेकिन अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो सके. जिसके चलते पिछले दो साल से उनकी भारतीय टीम में वापसी नहीं हुई है. अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जब कई खिलाड़ी दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं तो दिनेश कार्तिक भी कम नहीं हैं. उन्होंने इस सीजन निचले क्रम में ताबड़तोड़ नाबाद पारियां खेली हैं. उन्होंने पिछली 5 पारियों में 38*, 28*, 20, 4, और 53 रन का स्कोर किया है. 

डु प्लेसी और पाटीदार भी चमके

दिनेश कार्तिक के अलावा आरसीबी की तरफ से कप्तान फाफ डु प्लेसी ने 40 गेंद में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी को अंजाम दिया. इसके बाद रजत पाटीदार ने भी जिम्मेदारी निभाई और 26 गेंद में 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली. इन शानदार पारियों की बदौलत आरसीबी ने मेजबान टीम के सामने 197 रन का लक्ष्य रख दिया है. जवाबी कार्यवाही में मुंबई ने बिना विकेट खोए ही 100 का आंकड़ा पार किया. युवा बल्लेबाजी ईशान किशन ने बेहतरीन अर्धशतक ठोका. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here