Home Breaking News Rahul Gandhi In Phalodi: ‘हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहा, एक झटके में गरीबी मिटा देंगे’

Rahul Gandhi In Phalodi: ‘हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहा, एक झटके में गरीबी मिटा देंगे’

0
Rahul Gandhi In Phalodi: ‘हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहा, एक झटके में गरीबी मिटा देंगे’

[ad_1]

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi Speech Rally in  Phalodi Jodhpur Lok Sabha Seat

राहुल गांधी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जोधपुर के फलोदी में राहुल गांधी ने कहा, पिछले 10 साल प्रधानमंत्री ने आपको अलग-अलग वादे किए। डाले नहीं, 15 लाख रुपये निकाल लिए। किसान, मजदूर, युवाओं और छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया। नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 10 साल चुने हुए लोगों को देश का पूरा धन दे दिया।

राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान के कोने-कोने में चले जाओ, एक ही नाम दिखाई देगा। एयरपोर्ट अडानी, बिजली अडानी। सारा का सारा फायदा एक व्यक्ति को नरेंद्र मोदी ने दिया है। मैंने उनके बारे में पार्लियामेंट में भाषण दिया। मेरी सदस्यता ले गए। सुप्रीम कोर्ट ने मुझे फिर से एमपी बनाया। मैंने सिर्फ नरेंद्र मोदी जी से ये पूछा, हर इंडस्ट्री में अडानी जी क्यों दिखते हैं। मैंने मोदी जी से पूछा कि आपका इनके साथ क्या रिश्ता है। मेरी सदस्यता रद्द कर दी और फिर मेरा घर ले लिया। ये सोचते हैं कि मैं चुप हो जाऊंगा। मैंने चाबी इनको दी और कहा, मुझे घर नहीं चाहिए। मेरे करोड़ों घर हैं हिंदुस्तान में।

‘गरीब परिवार की महिला को मदद’

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के हर गरीब परिवार की एक महिला को हमारी सरकार साल का एक लाख रुपये बैंक अकाउंट में डालेगी। हर महीने 8,500 रुपये सरकार उस दिन तक देगी, जब तक कि आप गरीबी रेखा से बाहर न आ जाएं। यदि आप गरीबी रेखा के नीचे हो, आपके बैंक अकाउंट में हर महीने 8,500 रुपये आते रहेंगे। एक झटके में हिंदुस्तान से हम गरीबी को मिटा देंगे। हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहा है।

राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व विधायक किसनाराम बिश्नोई, पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रकाश छंगाणी, कांग्रेस नेता कुंभ सिंह पातावत, महेश व्यास, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इलमद्दीन मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here