Home Sports WATCH: क्या मुंबई इंडियंस में सब कुछ नहीं ठीक? RCB मैच से पहले इस वीडियो से मची हलचल

WATCH: क्या मुंबई इंडियंस में सब कुछ नहीं ठीक? RCB मैच से पहले इस वीडियो से मची हलचल

0
WATCH: क्या मुंबई इंडियंस में सब कुछ नहीं ठीक? RCB मैच से पहले इस वीडियो से मची हलचल

[ad_1]

Rohit Shamra Viral Video: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की खराब शुरुआत के बाद जीत की पटरी पर लौट आई है. टीम ने सीजन के अपने चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को रौंदकर जीत दर्ज की. अब टीम का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर 11 अप्रैल को है. इसे मैच से पहले सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के एक वीडियो ने हलचल मचा दी है. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आकाश अंबानी के साथ नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में मचाई हलचल

दरअसल, मुंबई इंडियंस और  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच में फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने का इंतजार है. इस महामुकाबले से एक दिन पहले रोहित शर्मा को आकाश अंबानी के साथ देखा गया. मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के मालिक रोहित को लेकर वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि आमतौर पर खिलाड़ी टीम बस में मैच से पहले स्टेडियम पहुंचते हैं, लेकिन रोहित यहां आकाश अंबानी के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे. इसके बाद से फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here