Home Sports पत्नी और दोस्त की हत्या का आरोप, 33 साल की जेल; सिम्पसन का पुलिस ने कार और हेलीकॉप्टर से पीछा

पत्नी और दोस्त की हत्या का आरोप, 33 साल की जेल; सिम्पसन का पुलिस ने कार और हेलीकॉप्टर से पीछा

0
पत्नी और दोस्त की हत्या का आरोप, 33 साल की जेल; सिम्पसन का पुलिस ने कार और हेलीकॉप्टर से पीछा

[ad_1]

O.J. Simpson: पूर्व फुटबॉल स्टार और हॉलीवुड अभिनेता ओ जे सिम्पसन का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. ओ जे सिम्पसन की जिंदगी काफी विवादों में रही थी. जून 1994 में ओ जे सिम्पसन पर अपनी पूर्व पत्नी और एक पुरुष मित्र की हत्या का आरोप लगा था, लेकिन उन्हें ट्रायल के दौरान हत्या के आरोप से बरी कर दिया गया था. इस घटना के बाद काफी बवाल भी मचा था. बता दें कि ओ जे सिम्पसन ने कैंसर से जूझते हुए दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक ओ जे सिम्पसन कथित तौर पर प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे.

पत्नी और दोस्त की हत्या का लगा था आरोप

12 जून 1994 को सब कुछ बदल गया जब ओ जे सिम्पसन की पूर्व पत्नी और उसके दोस्त की लॉस एंजिल्स में बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. कुछ ही दिनों में पुलिस ने इन हत्याओं के लिए ओ जे सिम्पसन को गिरफ्तार करने का फैसला किया. ओ जे सिम्पसन उस समय खलनायक बन गए थे, जब उन पर पूर्व पत्नी निकोल ब्राउन और उसके दोस्त रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या का आरोप लगा था. इस केस में पहला शक सिम्पसन पर गया. ओ.जे. को पकड़ने के लिए पुलिस ने लंबे समय तक मशक्कत की. पुलिस ने सिम्पसन को भगोड़ा घोषित कर दिया.

पुलिस ने कार और हेलीकॉप्टर लेकर किया पीछा 

सिम्पसन को जिस दिन कोर्ट में पेश होना था, वह एक पूर्व साथी के साथ एक व्हाइट फोर्ड ब्रोंको लेकर भाग गए. पुलिस उनका पीछा करती रही. जब पुलिस सिम्पसन का पीछा कर रही थी और वो अपनी कार से भाग रहे थे तो न्यूज़ चैनलों ने पूरे प्रकरण को लाइव दिखाया. टीवी हेलीकॉप्टर भी पीछा करने में शामिल हो गए. सिम्पसन के ट्रायल को अमेरिका में ‘ट्रायल ऑफ़ सेंचुरी’ कहा जाता है. 

2007 में गिरफ्तार किया गया

इस असाधारण मुकदमे में बड़े-बड़े वकील शामिल थे. अक्टूबर 1995 में ओ जे सिम्पसन के बरी होने का खूब स्वागत किया गया. इस असाधारण मुकदमे का टेलीविजन पर प्रसारिण हुआ और यह एक अंतरराष्ट्रीय सनसनी बन गया. 12 साल बाद, ओ जे सिम्पसन को सितंबर 2007 में गिरफ्तार किया गया था, जब वह बंदूक की नोक पर लास वेगास के होटल और कैसीनो में लोगों के एक समूह को चोरी करने के लिए ले गए थे. 

33 साल की हुई जेल

साल 2007 में उन्हें हथियारों की डकैती के मामले में 33 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी, जिसमें 2017 में उन्हें पैरोल पर रिहा किया गया. ओ जे सिम्पसन के चार बच्चे हैं. अर्नेल और जेसन, उनकी पहली शादी से, और सिडनी और जस्टिन, उनकी निकोल ब्राउन सिम्पसन से शादी से हुए थे. ओ जे सिम्पसन का जन्म 9 जुलाई, 1947 को हुआ था और उनका पालन-पोषण सैन फ्रांसिस्को के पास कम आय वाले इलाके पोट्रेरो हिल में हुआ था. सिम्पसन की मां, यूनिस, एक मनोरोग वार्ड में अर्दली के रूप में काम करती थीं. उनके पिता जिमी ली, एक निजी क्लब में रसोइया के रूप में काम करते थे.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here