Home Sports IPL 2024 Points Table: ऋषभ पंत की दिल्ली ने LSG को दी मात, RCB का हो बंटाधार, समझें प्वाइंट्स टेबल का गणित

IPL 2024 Points Table: ऋषभ पंत की दिल्ली ने LSG को दी मात, RCB का हो बंटाधार, समझें प्वाइंट्स टेबल का गणित

0
IPL 2024 Points Table: ऋषभ पंत की दिल्ली ने LSG को दी मात, RCB का हो बंटाधार, समझें प्वाइंट्स टेबल का गणित

[ad_1]

IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 में रोमांच चरम पर पहुंच चुका है. कोई टीम विजयरथ पर सवार है तो कोई जीत के लिए तरस रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुक्रवार को लखनऊ के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और प्वाइंट्स टेबल में कुछ हद तक स्थिति सुधार ली है. टूर्नामेंट में खराब शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस ने भी लगातार दो जीत से खुद को बेहतर बनाया. लेकिन आरसीबी की हालत इस सीजन नाजुक नजर आ रही है. भले ही विराट कोहली आईपीएल 2024 में अब तक टॉप रन स्कोरर हैं, लेकिन टीम प्वाइंट्स टेबल में फिसड्डी बन चुकी है. 

दिल्ली ने मारी उछाल

लखनऊ के खिलाफ उतरने से पहले दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे थी. लेकिन लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद टीम ने आरसीबी को नीचे ढकेल 9वें स्थान पर कब्जा कर लिया है. 7वें और 8वें स्थान पर 2-2 जीत के साथ मुंबई और पंजाब की टीमें हैं. अब पंजाब की नजरें 13 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज करने पर रहेंगी. यदि इस मुकाबले में शिखर धवन एंड कंपनी जीत दर्ज करती है तो 7वें स्थान पर पहुंच जाएगी. 

राजस्थान का जलवा बरकरार

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का जलवा बरकरार है. टीम ने अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें से संजू सैमसन की टीम ने महज 1 मुकाबला गंवाया है और टेबल टॉपर बनी हुई है. पंजाब के खिलाफ भी टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. दूसरे स्थान पर कोलकाता की टीम है जिसने विरोधी टीमों में अपना खौफ पैदा कर रखा है. केकेआर ने भी 4 मुकाबलों में से महज एक मैच गंवाया है. टॉप-3 में चेन्नई है जिसने 5 में से 3 मैच जीते हैं. 

RCB को नसीब हुई एक जीत

आरसीबी की टीम को आईपीएल 2024 में महज 1 जीत नसीब हुई है. टीम ने आईपीएल 2024 के दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी की थी. लेकिन इसके बाद लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, विराट कोहली लगातार बल्ले से धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. आरसीबी की टीम अपना अगला मैच 15 अप्रैल को हैदाराबाद के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला टीम के लिए करो या मरो की स्थिति के समान होगा. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here