[ad_1]
Aakash Chopra Statement: आकाश चोपड़ा का मानना है कि लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ आईपीएल 2024 के 26वें मुकाबले में अगर भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का बल्ला नहीं चलता है तो वह उनका इस सीजन का आखिरी मैच हो सकता है. लखनऊ और दिल्ली के बीच यह मैच 12 अप्रैल को लखनऊ में होना है. लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का बल्ला आईपीएल 2024 में अब तक खामोश रहा है. कर्नाटक का यह बल्लेबाज मैनेजमेंट और फैंस की उम्मीदों पर अभी तक खरा नहीं उतरा है. चार पारियों में उनके बल्ले से 5.50 की बेहद घटिया औसर के साथ सिर्फ 22 रन निकले हैं.
क्या बोले आकाश चोपड़ा?
अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए एक वीडियो में चोपड़ा ने पडिक्कल को लेकर कहा, ‘नई गेंद यहां (लखनऊ) घूमती है. नई गेंद खतरा है. तो मैं सोच रहा हूं – चलो अभी भी केएल राहुल के साथ चलते हैं. अगर नई गेंद खतरा है, तो क्विंटन डिकॉक हिट करने की कोशिश करेंगे और देवदत्त पडिक्कल नंबर 3 पर फॉर्म में नहीं हैं. अगर देवदत्त पडिक्कल रन नहीं बनाते हैं, तो यह उनका सीजन का आखिरी मैच हो सकता है.’
‘दीपक हूडा को मिल सकती है जगह’
वीडियो में आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, ‘अगर वह (पडिक्कल) रन बनाता है, तो बहुत अच्छा, लेकिन अगर वह रन नहीं बनता तो दीपक हूडा को उसकी जगह जगह मिल सकती है. खलील अहमद बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे. इसलिए मैं दाएं हाथ के बल्लेबाज की ओर जा रहा हूं. जो थोड़ा सावधानी से खेलेंगे.’ दीपक हूडा को आईपीएल 2024 में एक मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 26 रन बनाए. हूडा ने यह मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था.
केएल राहुल को लेकर भी दिया बयान
आकाश चोपड़ा ने केएल राहुल को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘तो केएल राहुल बल्लेबाज हैं और फिर केएल राहुल कप्तान हैं, क्योंकि अगर हम उनकी गेंदबाजी शीट को देखें, तो यह उतना असाधारण नहीं लगता है. हालांकि, अगर वे अभी भी डिफेंड कर रहे हैं, तो वे कुछ सही कर रहे होंगे और इसमें कप्तानी की भी भूमिका होनी चाहिए. इसलिए मैं कह रहा हूं कि केएल राहुल फोकस में पहले खिलाड़ी होंगे.’ बता दें कि राहुल ने 4 पारियों में 128.57 की स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए हैं. लखनऊ की टीम ने अपने पहले चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है.
[ad_2]
Source link