Home Sports LSG vs DC: 6, 6, 6..कौन हैं फ्रेजर मैकगर्क? क्रुणाल पांड्या की खराब कर दी लाइन-लेंथ, लखनऊ से छीना मैच

LSG vs DC: 6, 6, 6..कौन हैं फ्रेजर मैकगर्क? क्रुणाल पांड्या की खराब कर दी लाइन-लेंथ, लखनऊ से छीना मैच

0
LSG vs DC: 6, 6, 6..कौन हैं फ्रेजर मैकगर्क? क्रुणाल पांड्या की खराब कर दी लाइन-लेंथ, लखनऊ से छीना मैच

[ad_1]

IPL 2024 LSG vs DC: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2024 की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम को शुरुआती 5 मैच में से 1 ही जीत नसीब हुई. लेकिन छठे मैच में 22 साल के युवा बल्लेबाज ने ऋषभ पंत की टेंशन खत्म कर दी है. हम बात कर रहे हैं 22 साल के फ्रेजर मैकगर्क की, जिन्होंने अपने पहले ही आईपीएल मैच में तूफानी बल्लेबाजी से लखनऊ से जीत छीन ली. इस बीच उन्होंने क्रुणाल पांड्या के ओवर को निशाना बनाया और छक्कों की हैट्रिक लगाकर महफिल लूट ली. 

फ्रेजर में छक्कों में की डील

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. दिल्ली की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली. जिसके चलते लखनऊ की टीम स्कोरबोर्ड पर महज 167 रन ही लगाने में कामयाब हो सकी. जवाबी कार्यवाही में सलामी बैटर पृथ्वी शॉ ने 32 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी. लेकिन जैसे ही लखनऊ की टीम ने फंदा कसना शुरू किया तो फ्रेजर टीम के सामने दीवार बन गए. उन्होंने आते ही छक्कों में डील करना शुरू कर दिया. फ्रेजर ने महज 35 गेंद में 5 छक्के लगाकर महफिल लूटी, उनकी 55 रन की पारी में महज 2 चौके ही देखने को मिले. 

क्रुणाल पांड्या की हालत खराब

फ्रेजर ने अनुभवी क्रुणाल पांड्या के ओवर में लगातार तीन छक्के जमाए. जिसके बाद क्रुणाल दबाव में दिखे, उन्होंने ओवर में दो वाइ़ड बॉल फेंकी. दूसरे छोर से कप्तान ऋषभ पंत ने भी लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. पंत ने 24 गेंद में 2 छक्के और 4 चौकों की बदौलत 41 रन की पारी खेली. दिल्ली ने इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें कुलदीप यादव ने भी अहम योगदान दिया. उन्होंने तीन विकेट लेकर लखनऊ की कमर तोड़ी थी. आईपीएल 2024 में दिल्ली की दूसरी जीत है.

कौन हैं फ्रेजर मैकगर्क? 

ऑस्ट्रेलिया के फ्रेजर मैकगर्क अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लिस्ट ए में कई तेज तर्रार पारियों को अंजाम दिया है. फ्रेजर के नाम लिस्ट में महज 29 गेंद में शतक दर्ज है. इसी के बाद वे सुर्खियों में आ गए थे. इसके अलावा फ्रेजर 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा रह चुके हैं. 2024 की शुरुआत में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. इस दौरान उन्होंने दो मैच में 51 रन ठोके थे. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here