Home Breaking News PM Modi Udhampur Visit Live: उधमपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली आज, इलाके में धारा 144 लागू

PM Modi Udhampur Visit Live: उधमपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली आज, इलाके में धारा 144 लागू

0
PM Modi Udhampur Visit Live: उधमपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली आज, इलाके में धारा 144 लागू

[ad_1]

09:17 AM, 12-Apr-2024

रैली स्थल पर लोगों को इन चीजों को लाने की मनाही

अपने साथ बैग, टिफन, पानी की बोतल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हथियार, नुकीली व धूम्रपान से जुड़ी वस्तु आदि सामग्री साथ लेने के अनुमति नहीं होगी। आपत्तिजनक झंडों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोगों को मोबाइल साइलेंट मोड या स्विच ऑफ रखने की सलाह दी गई है।

09:04 AM, 12-Apr-2024

रैलीस्थल तक वाहन लाने पर पाबंदी

वाहनों की पार्किंग के लिए सिविल एवं ट्रैफिक प्रशासन ने कुछ मीटर की दूरी पर विशेष व्यवस्था की है। रैली में आने वाले किसी भी व्यक्ति को रैली स्थल तक वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। 

08:49 AM, 12-Apr-2024

रैली में प्रत्येक व्यक्ति को लाना है पहचान पत्र

सभी को रैली शुरू होने से पहले पंडाल में अपना स्थान ग्रहण कर लेना होगा। रैली में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड या अन्य पहचान पत्र भी लाने को कहा गया है। 

08:29 AM, 12-Apr-2024

PM Modi Udhampur Visit Live: उधमपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली आज, इलाके में धारा 144 लागू

पीएम मोदी की रैली के चलते इलाके में ड्रोन सहित हवाई उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। एसएसपी सिक्योरिटी जम्मू ने भी रूट प्लान समेत अन्य एडवाइजरी जारी की है। एसएसपी सिक्योरिटी शमशीर हुसैन की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक लोगों को उधमपुर की ओर से बट्टल वालियां चौक से रैली स्थल पर प्रवेश करने की अनुमति होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here