[ad_1]
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने ईद के मौके पर 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बंपर कमाई कर शानदार तरीके से अपना खाता खोला। हैरतअंगेज एक्शन दृश्यों भरी यह फिल्म न सिर्फ भारतीय दर्शकों को पसंद आ रही है, बल्कि विदेशी दर्शक भी फिल्म पर टूट कर पड़ रहे हैं। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कारोबार इस बात की गवाही दे रहा है।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन , मानुषी छिल्लर , अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और रोनित बोस रॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। अक्षय कुमार और टाइगर दोनों ही इंडस्ट्री में अपने एक्शन और स्टंट के लिए मशहूर हैं। अब जब दोनों एक ही फिल्म में साथ नजर आए हैं तो पूरी उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ नए रिकॉर्ड तो जरूर बनेंगे।
[ad_2]
Source link