Home Sports IPL 2024: गौतम गंभीर ने 24.75 करोड़ के प्लेयर को किया डिफेंड, 4 मैच में लुटा चुका है 154 रन

IPL 2024: गौतम गंभीर ने 24.75 करोड़ के प्लेयर को किया डिफेंड, 4 मैच में लुटा चुका है 154 रन

0
IPL 2024: गौतम गंभीर ने 24.75 करोड़ के प्लेयर को किया डिफेंड, 4 मैच में लुटा चुका है 154 रन

[ad_1]

Gautam Gambhir vs Mitchell Starc: कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के मेंटर गौतम गंभीर ने मिचेल स्टार्क के आलोचकों पर करारा प्रहार किया है. 9 साल के ब्रेक के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी करने वाले स्टार्क अब तक महंगे रहे हैं. उन्होंने 11 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. स्टार्क ने 4 मैच में 14 ओवर फेंके हैं और इस दौरान 154 रन दिए हैं. उन्हें सिर्फ एक सफलता मिली है. स्टार्क के खराब फॉर्म के बारे में जब गंभीर से पूछा गया तो वह नाराज हो गए. उन्होंने अंक तालिका का हवाला देकर कहा कि उनकी टीम अभी भी टॉप-4 में है.

कोलकाता को मिली है सिर्फ एक हार
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ केकेआर के घरेलू मैच से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए गंभीर ने कहा कि क्रिकेट एक टीम खेल है और वह अपनी टीम के अब तक के प्रदर्शन से खुश हैं. केकेआर टूर्नामेंट में प्रभावशाली रहा है और ऋतुराज गायकवाड़ की चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ही एक मैच हारा है. टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है. उसके 4 मैच में 6 अंक हैं.

ये भी पढ़ें: विराट से लेकर हार्दिक तक, उम्र में वाइफ से छोटे हैं ये क्रिकेटर

बुरे और अच्छे दिन आते हैं: गंभीर

गंभीर ने कहा, ”टीम खेल में जीत ही मायने रखती है. हमें चार में से तीन में जीत मिली है. मुझे किसी के प्रदर्शन से खुश क्यों नहीं होना चाहिए? देखिए, लोगों के बुरे और अच्छे दिन आते हैं. आखिरकार टीम को ही जीत की जरूरत होती है. हमें टूर्नामेंट के पहले चार मैचों में अच्छे रिजल्ट मिले हैं. हम सभी जानते हैं कि मिचेल स्टार्क कितना बड़ा खतरा है. चार मैच उन्हें खराब गेंदबाज नहीं बनाते हैं.”

ये भी पढ़ें: ​6 बॉल पर 6 छक्के, इंटरनेशनल मैच में रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

‘स्टार्क आगे प्रभाव पैदा करेंगे’

केकेआर के लिए अब तक लगभग सभी खिलाड़ियों ने प्रभावित किया है. सिर्फ स्टार्क ही अब तक कोई असर नहीं छोड़ पाए हैं. गंभीर का मानना है कि स्टार्क अगले मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ”कल यह पूरी तरह से अलग दिन हो सकता है या शायद आगे चलकर यह पूरी तरह से अलग दिन हो सकता है. ऐसा कोई कारण नहीं है कि आपको व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में बात करनी चाहिए. मुझे लगता है कि मिचेल स्टार्क ने काफी हद तक ठीक किया है. उन्होंने कुछ कठिन ओवर फेंके हैं. वह आगे प्रभाव पैदा करेंगे, जिसके लिए उन्हें चुना गया है.”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here