[ad_1]
Athiya Shetty Reaction: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम को शुक्रवार को खेले गए IPL मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इस मैच में लड़ने लायक 167 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली. इस मैच के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी इकाना स्टेडियम में नजर आईं.
मायूसी में बदल गई अथिया शेट्टी की मुस्कान
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच के दौरान केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी का रिएक्शन काफी चर्चा में रहा. अथिया शेट्टी शुक्रवार को अपने पति केएल राहुल को चीयर करने के लिए लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंची थी. मैच के नतीजे से पहले जहां अथिया शेट्टी के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी तो मैच के बाद अचानक उनके रिएक्शंस बदल गए. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की हार के बाद अथिया शेट्टी को मायूस देखा गया था.
(@cric_flip) April 12, 2024
(@cric_flip) April 12, 2024
मैच के दौरान दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी के कुछ फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह मैच से पहले खुश नजर आ रही हैं लेकिन मैच के नतीजे के बाद उनकी मुस्कान मायूसी में बदल जाती है. केएल राहुल ने इस मैच में 22 गेंदों में 39 रन बनाए थे. केएल राहुल की पारी में एक छक्का और पांच चौके शामिल रहे. केएल राहुल को इस मैच में कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया था. केएल राहुल जब आउट हुए तो उस दौरान भी स्टैंड्स में बैठीं अथिया शेट्टी के चेहरे पर टेंशन को देखा गया.
लखनऊ को मिली हार
बता दें कि कुलदीप यादव (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद जैक फ्रेजर मैकगुर्क (55 रन) और कप्तान ऋषभ पंत (41 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर छह मैचों में दूसरी जीत दर्ज की. ऋषभ पंत और जैक फ्रेजर मैकगुर्क ने तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 77 रनों की साझेदारी की, जिसमें पंत ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगुर्क ने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को सात विकेट पर 167 रन पर रोकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए रवि बिश्नोई ने 2 जबकि नवीन उल हक और यश ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया.
[ad_2]
Source link