[ad_1]
06:34 PM, 13-Apr-2024
PBKS vs RR Live Score : जीत की पटरी पर वापस आने के लिए जोर लगाएंगे राजस्थान-पंजाब, देखें दोनों के रिकॉर्ड्स
राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स दो ऐसी टीमें हैं, जिन्हें अपने पिछले मुकाबलों में बेहद नजदीकी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान को गुजरात टाइटंस के हाथों राशिद खान की बदौलत अंतिम गेंद पर पराजय मिली। यह उनकी पहली हार रही। शनिवार को जब दोनों टीमें आपस में टकराएंगी तो राजस्थान को अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करना होगा। संजू सैमसन की टीम को पांच मैचों में सिर्फ एक हार मिली है और वह शीर्ष पर है, जबकि पंजाब पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ आठवें स्थान पर है। पंजाब पिछले मैच में हैदराबाद से दो रन से हारा था। राजस्थान अपने विजयीक्रम को वापस पटरी पर लाने की पूरी कोशिश करेगा।
[ad_2]
Source link